back to top

नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू के परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनके परिवार एवं अन्य के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत कुछ संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कुर्क किये जाने के बाद केंद्र की आलोचना की और कहा कि ऐसी कार्वाई विपक्षी गठबंधन इंडिया के रास्ते में बाधा खड़ी करने के लिए की गयी है। राजद सांसद और प्रवक्ता मनोज झा ने ईडी पर प्रसाद एवं उनके परिवार के खिलाफ जांच के बारे में मीडिया में कहानियां प्लांट करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि सरकार ने विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए ईडी के प्रमुख के कार्यकाल के विस्तार की मांग की थी।

ईडी ने सोमवार को कहा कि उसने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार– उनकी पत्नी राबड़ी देवी एवं बेटी मीसा भारती और उनसे संबद्ध कंपनियों की छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। उसने कहा कि रेलवे की नौकरियों के बदले में जमीन हासिल करने से संबंधित कथित घोटाले के सिलसिले में धनशोधन जांच के तहत यह कार्वाई की गयी है। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा कि पटना, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में छह अचल संपत्तियों तथा दक्षिण दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चार मंजिले बंगले (डी-1088) को कुर्क करने के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत अंतरिम आदेश जारी किया गया।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए झा ने कहा, हमने ऐसे व्यक्ति के बारे में 27 जुलाई को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया था, जिन्हें ईडी प्रमुख के रूप में सेवा विस्तार दिया गया है। उच्चतम न्यायालय की फटकार के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं रह गया , इसलिए वे पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड की सरकारों को अस्थिर करेंगे। मीडिया में जो यह खबर प्रसारित हो रही है कि लालू प्रसाद के परिवार की छह करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है, सही नहीं है। यह राजनीतिक हथकंडा है और सफल नहीं होगा।

उन्होंने कहा, जब हमने ईडी में संबंधित व्यक्ति के बारे में प्रश्न उठाया था, तभी हमें पता चल गया था कि वे क्या करने जा रहे हैं। वे ऐसी कहानियां बनायेंगे जिसका मकसद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) को बाधित करना है। लेकिन आप ऐसा नहीं कर पायेंगे। विपक्ष ने ईडी प्रमुख के रूप में संजय कुमार का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को केंद्र की आलोचना की थी और आरोप लगाया कि यह निहित राजनीतिक मकसद के साथ किया गया और इसका लक्ष्य इंडिया गठबंधन के नेताओं को निशाना बनाना है तथा झूठे मामलों से इस गठबंधन को कमजोर करना है।

RELATED ARTICLES

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...