back to top

लज्जत-ए-अवध: क्यूजीन वॉक में लखनऊ के लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे पर्यटक

हुसैनाबाद में फूड कोर्ट व म्यूजियम के सामने स्ट्रीट वेन्डरों को दी जाएगी जगह

फसाड संरक्षित करने के लिए हटायी जाएंगे होर्डिंग्स/बोर्ड

लखनऊ। लखनऊ घूमने आने वाले पर्यटकों को शहर के लजीज व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह मिल सके। इसके लिए हेरिटेज जोन में लज्जत-ए-लखनऊ नाम से क्यूजीन वॉक विकसित किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष व मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने हेरिटेज जोन में विकास एवं सौदर्यीकरण के कार्यों के सम्बंध में मंगलवार को प्राधिकरण भवन में आयोजित बैठक में अधिकारियों व कंसलटेंट को इस सम्बंध में निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने कहा कि इसके लिए हुसैनाबाद में निमार्णाधीन फूड कोर्ट एवं म्यूजियम के सामने वाली सड़क के किनारे स्ट्रीट फूड वेन्डरों को जगह देने की व्यवस्था बनायी जाए, जहां वेन्डर्स निर्धारित गाइड लाइन के तहत कार्य करते हुए डिश सर्व कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां इक्का-तांगा, वाहनों की पार्किंग व इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने का प्राविधान किया जाए। उन्होंने कहा कि हेरिटेज जोन में लगाये जाने वाले साइनेज, स्ट्रीट फर्नीचर व स्ट्रीट लाइटों की डिजाइन बेहद आकर्षक व कलात्मक हों, इसके लिए शहर वासियों से सुझाव लिये जाएं।

कैसरबाग चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य जल्द होगा शुरू

बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कैसरबाग चौराहे के सौंदर्यीकरण के सम्बंध में किये जाने वाले आवश्यक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें बताया गया कि स्थल पर कुछ भवनों के सीवर खुले में बह रहे हैं तथा जल निकासी की सुगम व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा खुले में लगे बिजली के तारों को सौंदर्यीकरण के क्रम में अंडरग्राउंड कराने की जरूरत है। इस पर मण्डलायुक्त ने नगर निगम, जल निगम व लेसा के अधिकारियों को जल्द से जल्द इन कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने बताया कि चौराहे के फसाड को संरक्षित करने के लिए होर्डिंग्स व बोर्ड को हटाने का कार्य इसी सप्ताह से शुरू करा दिया जाएगा।

दर्शन विला कोठी में स्वास्थ्य विभाग का हटेगा कब्जा

बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने गुलिस्तां-ए-इरम, लाल बारादरी एवं दर्शन विला कोठी के सौंदर्यीकरण के सम्बंध में भी चर्चा की। इसमें अधिकारियों की ओर से अवगत कराया गया कि दर्शन विला कोठी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थायी निर्माण करा लिये गये हैं तथा कुछ जगहों पर निष्प्रयोज्य सामाग्री डम्प कर रखी गयी है। इस पर मण्डलायुक्त ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। वहीं, बटलर झील सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के अंतर्गत सीवर लाइन के उच्चीकरण के कार्य की अवश्यकता के मद्देनजर मण्डलायुक्त ने जल निगम के अधिकारियों को इस सम्बंध में योजना तैयार करते हुए कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये। बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, सचिव पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी (पूर्वी) अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, अधीक्षण अभियंता एके सिंह, एकेटीयू की फैकेल्टी आॅफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग की डीन डॉ. वंदना सहगल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता व आर्किटेक्ट उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

लखनऊ/बलिया। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...