back to top

तालाब में डूब कर मजदूर की मौत

पारा। काकोरी थाना क्षेत्र में एक मजदूर तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से तालाब में सबको खोजते रहे लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिल सका अब मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम आएगी।

इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक मौंदा गांव निवासी कढिले गौतम 42 वर्ष मजदूरी का काम करता था। सोमवार शाम वह शराब के नशे में था और तालाब में नहाने के लिए कूदा था नहाने के दौरान वह तालाब में ही डूब गया। जब देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब में उसके चप्पल उतराता देखकर परिजन अनहोनी की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन तालाब में अधिक जलकुंभी होने की वजह से परेशानियां उत्पन्न हुई। देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद भी शव बरामद नहीं हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि कढिले गौतम शराब का आदि था और नशे में अक्सर वह तालाब में नहाने के लिए जाता था। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की मदद से शव की तलाश की जाएगी। उधर मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...