back to top

कोविड-19 : देश में कुल मामलों के 10 प्रतिशत से भी कम का इलाज जारी

नई दिल्ली। देश में अभी कोविड-19 के जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनकी तादाद संक्रमण के कुल मामलों के 10 प्रतिशत से भी कम है और 67 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही रोगमुक्त होने की दर 88.63 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में अभी 7,48,538 लोगों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 9.85 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कुल 67,33,328 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जो उपचाराधीन मामलों से 59,84,790 अधिक है। उसने रेखांकित किया, भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां सबसे अधिक लोग ठीक हुए हैं और विश्व स्तर पर सबसे कम मृत्यु दर में से एक है। अभी देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या लगभग 50,000 से कम हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि 75 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए।

उसने बताया कि इन्हीं 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सबसे अधिक लोग ठीक भी हो रहे हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 15 हजार से अधिक और कर्नाटक में आठ हजार से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। मौत के मामले भी सबसे अधिक 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में है। करीब 81 प्रतिशत मौत यहीं हो रही हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल 46,790 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब संक्रमण के कुल मामले 75,97,063 हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 587 और लोगों की मौतें होने से देश में अब इस महामारी में मरने वाले लोगों की संख्या 1,15,197 हो गई।

RELATED ARTICLES

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे...

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई प्रार्थना

लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण...

बच्चे शास्त्रीय गायन, कथक व वाद्य यंत्रों का ले रहे प्रशिक्षण

भातखण्डे में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला का आज विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह...

पद्मिनी एकादशी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को ये व्रत पड़ता है। ऐसे में...

एक अहंकारी व्यक्ति पर केंद्रित है हास्य नाटक ‘द सेडक्शन’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा नाट्य महोत्सव के द्वितीय संध्या में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...