back to top

कोविड-19 : सीएम योगी अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं होंगे शामिल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण फैले होने और लॉकडाउन के विषय पर बैठकों के कारण अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

एम्स के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वह यकृत की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 13 मार्च को एम्स के गेस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के पिता ने सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने भाषा को फोन पर बताया कि मुख्यमंत्री अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नही होंगे।

अवस्थी द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, अपने पूज्य पिता जी के कैलाशवासी होने पर मुझे भारी दुख व शोक है। वे मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं। जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम एवं निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव से साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया। अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परन्तु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने के कर्तव्य बोध के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नही ले पा रहा हूं। उन्होंने पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से बंद का पालन करने तथा अंतिम संस्कार में कम से कम लोगों के शामिल होने की अपील की है। इससे पहले मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संकट पर अधिकारियों के साथ बैठक में थे जब उन्हें पिता के निधन की सूचना मिली लेकिन उन्होंने कोर टीम के अधिकारियों साथ बैठक जारी रखी।

बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से उत्तर प्रदेश लौटे सभी बच्चों को घर में पृथक वास में रखना सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी बच्चों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने के बाद उनको घर भेजा जाए। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कुदरत उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...