back to top

भारत में कोविड-19 के मामले 30 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गए, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। देश में अब तक 22,80,566 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.90 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मामले 21 दिनों में 10 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गए थे, जबकि 59 दिनों में संक्रमण के मामले एक लाख से बढ़कर 10 लाख के पार हुए थे।

देश में कोविड-19 के मामले एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे, जबकि इसके बाद 10-लाख पार करने में सिर्फ 59 दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंतराल में देश में संक्रमण के 69,239 नए मामले आने के साथ कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 30,44,940 पर पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई।

देश में अब कोविड-19 मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 7,07,668 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत हैं। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से अधिक हो गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 22 अगस्त तक देश में कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। शनिवार को 8,01,147 नमूनों की जांच हुई है।

मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, देशभर में कोविड-19 से हुई 912 मौतों में से 297 मौतें महाराष्ट्र में, 97 आंध्र प्रदेश में, 93 कर्नाटक में, 80 तमिलनाडु में, 70 उत्तर प्रदेश में, 48 पश्चिम बंगाल में, 45 पंजाब में, 21 मध्य प्रदेश में, 15-15 जम्मू-कश्मीर और केरल में, 14-14 गुजरात और दिल्ली में, 12 हरियाणा में, 11-11 मौतें राजस्थान, झारखंड और तेलंगाना में हुई हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में नौ-नौ मौतें हुई हैं, जबकि पुडुचेरी में आठ, असम में सात, बिहार और गोवा में पांच-पांच, हिमाचल प्रदेश में चार, उत्तराखंड में तीन, लद्दाख, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मेघालय और नगालैंड में एक-एक मौत हुई है।

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक हुई कुल 56,706 मौतों में से, सबसे अधिक 21,995 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 6,420, कर्नाटक में 4,614, दिल्ली में 4,284, आंध्र प्रदेश में 3,189, गुजरात में 2,881, उत्तर प्रदेश में 2,867, पश्चिम बंगाल में 2,737 और मध्य प्रदेश में 1,206 मौतें हुई हैं।

अब तक पंजाब में कोविड-19 से 1,036 लोगों की मौत हुई है, जबकि राजस्थान में 944, तेलंगाना में 755, जम्मू-कश्मीर में 608, हरियाणा में 597, बिहार में 503, ओडिशा में 399, झारखंड में 308, असम में 234, केरल में 218 और उत्तराखंड में 195 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में 189 मौतें, पुडुचेरी में 151, गोवा में 140, त्रिपुरा में 72, चंडीगढ़ में 33, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 29, मणिपुर में 22, लद्दाख में 21, नगालैंड में नौ, मेघालय में सात, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में दो-दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुई हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...