back to top

कोविड-19 : उप्र में 46 नए मामले, प्रदेश ने शुरू किया पूल टेस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कोविड19 का पूल टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में 46 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 773 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कोविड19 का पूल टेस्ट शुरू कर दिया गया है। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य है। बुधवार को आगरा में 150 नमूनों को पांच-पांच के 30 पूल बनाकर जांचा गया। सबकी रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि ये नमूने आगरा के कोरोना नियंत्रण क्षेत्र से बाहर के बफर जोन से मंगाए गए थे, ताकि यह पता चल सके कि क्या संक्रमण नियंत्रण क्षेत्र तक ही सीमित है, या फिर उसके बाहर भी पहुंचा है। आज से प्रदेश के अन्य जिलों में भी पूल टेस्ट शुरू कराए जाएंगे। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 773 हो गई है। ये मामले 48 जिलों के हैं। इनमें से अब तक 69 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

इनमें आगरा के 10, गाजियाबाद के सात, मेरठ के 14, नोएडा के 24, लखनऊ के छह, पीलीभीत और बरेली से दोदो, कानपुर, शामली, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद का एकएक व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस बीमारी से 13 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में नमूनों और परीक्षण की संख्या लगातार बढ़ रही है। कल भी 2615 नमूनों की जांच की गई। 3000 से ज्यादा नमूने प्रयोगशालाओं को भेजे गए हैं। अब प्रयोगशालाओं की संख्या और क्षमता बढ़ रही है। इसी वजह से अब ज्यादा संख्या में नमूने एकत्र कर पा रहे हैं।

परीक्षण की संख्या जितनी ज्यादा बढ़ेगी, जितनी जल्दी मामले पकड़ में आएंगे, उतनी ही प्रभावी उसकी रोकथाम होगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग अब कोरोना से मरने वालों का लेखा-जोखा तैयार करेगा। जिनकी इस संक्रमण के कारण मौत हुई है, उनका पूरा विवरण तैयार होगा, जिससे भविष्य में आने वाले प्रकरणों के इलाज में मार्गदर्शन मिल सके।

प्रसाद ने बताया कि 15 अप्रैल तक निगरानी और नियंत्रण की कार्वाई के तहत 14.74 लाख घरों के 72 लाख एक हजार 799 लोगों का सर्वेक्षण हो चुका है। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें परामर्श दिया गया है या उन्हें पृथक किया गया है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...