back to top

कोविड-19 : देश में 3.52 लाख मरीजों का चल रहा इलाज

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,52,586 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.57 फीसदी है। उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या पिछले 149 दिनों में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि 18 जुलाई को 3,58,692 लोगों का उपचार चल रहा था। रोजाना स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से ज्यादा होने की वजह से इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या में कमी आ रही है। इसके मद्देनजर पिछले 24 घंटों में कुल 3,960 मामले कम हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 27,071 नए मामले सामने आए और इसी अवधि में 30,695 लोग संक्रमण मुक्त हुए। पिछले 17 दिनों में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों की अपेक्षा बढ़ रही है। अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 94 लाख के करीब पहुंच रही है। मंत्रालय ने बताया, स्वस्थ हुए लोगों और मौजूदा समय में इलाज करा रहे लोगों के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है और अभी यह 90,35,573 है।

मंत्रालय ने बताया कि नए स्वस्थ होने वाले लोगों में से 75.58 फीसदी मरीज 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 5,258 लोग संक्रमण मुक्त हुए जबकि महाराष्ट्र में 3,083 लोग स्वस्थ हुए। पश्चिम बंगाल में 2,994 लोग स्वस्थ हुए।

वहीं नए मामलों में से 75.82 मामले भी 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़े हैं। मंत्रालय ने बताया कि केरल में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 4,698 नए मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 3,717 और पश्चिम बंगाल में 2,580 नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटे में 336 लोगों की मौत हुई और इनमें से 79.46 फीसदी मौतें 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों मे जिन 336 लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 लोग महाराष्ट्र के थे जबकि पश्चिम बंगाल में 47 और दिल्ली में 33 मरीजों की मौत हो गयी।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...