back to top

केरल अंग तस्करी मामला : दानदाताओं को ईरान के अलावा ताजिकिस्तान भी भेजा गया

कोच्चि। केरल में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को पता चला है कि अवैध अंग दान के लिए लोगों की तस्करी करने वाले गिरोह ने ईरान के अलावा इस वर्ष ओडिशा से दो लोगों को ताजिकिस्तान भी भेजा था। एनआईए ने यहां एक अदालत में दाखिल एक हलफनामे में नए विवरण का खुलासा किया और पहले आरोपी मधु जयकुमार की हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया। आरोपी यहां के पलारिवट्टोम का मूल निवासी है। यह मामला 18 मई, 2024 को सामने आया, जब सबिथ नाम के एक व्यक्ति को एक संगठित अंग तस्करी गिरोह का हिस्सा होने के संदेह में कोच्चि हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने रोक लिया। इसके बाद की जांच में साजिथ और विजयवाड़ा के मूल निवासी बेलमकोंडा राम प्रसाद की गिरफ्तारी हुई, जिन्होंने अवैध अंग प्रतिरोपण के लिए अंग दाताओं और प्राप्तकर्ताओं को ईरान के अस्पतालों तक यात्रा की सुविधा प्रदान की थी।

एक साल से अधिक समय से फरार जयकुमार को इस साल सात नवंबर को नयी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। यहां एनआईए अदालत में दाखिल हलफनामे के अनुसार, जयकुमार ने पूछताछ के दौरान उन 27 प्राप्तकर्ताओं के नामों का खुलासा किया, जिन्होंने ईरान में किडनी प्रतिरोपण कराया था। एनआईए ने कहा कि उसने 11 दानदाताओं के नामों का भी खुलासा किया।

हलफनामे में कहा गया है, इस मामले के दर्ज होने के बाद भी 2025 में ओडिशा के दो व्यक्तियों को ताजिकिस्तान भेजा गया, जहां आरोपियों के माध्यम से उनकी किडनी अमीर लोगों में प्रतिरोपित की गई। एनआईए ने अवैध अंग व्यापार के माध्यम से प्राप्त धन का पता लगाने के लिए जयकुमार की हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया। एनआईए ने यह भी कहा कि जयकुमार से अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन से निकाले गए बैंक खाते के विवरण, तस्वीरों और वीडियो के संबंध में भी पूछताछ करने की जरूरत है।

एजेंसी ने कहा, हिरासत में पूछताछ के माध्यम से पहले आरोपी का अन्य किडनी गिरोहों के साथ संबंध भी पता लगाया जाना है। अदालत ने 15 दिसंबर को जयकुमार को तीन दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया था। जयकुमार फिलहाल एनआईए की हिरासत में है, जो बृहस्पतिवार को खत्म हो रही है।सूत्रों ने बताया कि ओडिशा के दो दानदाताओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है जिन्हें ताजिकिस्तान भेजा गया था। मामले में एनआईए के आरोपपत्र में कहा गया है कि जो दानकर्ता आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से हैं, उन्हें अधिक धन का लालच दिया गया था। हालाकि, उन्हें ईरान ले जाने के बाद उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए और उन्हें वह राशि भी नहीं दी गई जिसका वादा किया गया था।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...