back to top

केजरीवाल ने दिल्ली में पहले प्लाज्मा बैंक का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के इलाज के लिए गुरुवार को दिल्ली में पहले प्लाज्मा बैंक की शुरुआत होने के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 के मरीज ठीक होने के 14 दिन बाद प्लाज्मा दान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्लाज्मा दान देने के लिए तय किए गए मानदंड बेहद कड़े हैं। और साथ ही उन्होंने बैंक की स्थापना के बाद दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या कम होने की उम्मीद जताई।

इसके बाद उन्होंने प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया और इस वायरस से ठीक हुए लोगों से अन्य मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करने का आग्रह किया। सरकारी संस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में प्लाज्मा बैंक की स्थापना की गई है। आईएलबीएस में प्लाज्मा बैंक का दौरा करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, आज हमने प्लाज्मा बैंक की शुरुआत की है और कुछ लोगों ने प्लाज्मा दान भी किया है। जैसा कि हमें पता है कि अभी वायरस का कोई टीका नहीं आया है लेकिन प्लाज्मा थेरेपी कोविड-19 के मरीजों के लिए मददगार साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह (प्लाज्मा दान) अव्यवस्थित तरीके से हो रहा था। इसलिए हमने इसे एक संगठित तरीके से एक स्थान पर लाने का सोचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरस से ठीक हुए लोग 1031 नंबर फोन करें या 8800007722 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। प्लाज्मा दान करने वालों को एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा, प्लाज्मा दान करने को इच्छुक व्यक्ति से एक सरकारी डॉक्टर सम्पर्क करेगा और उसकी स्वास्थ्य संबंधी और पात्रता मापदंड संबंधी जानकारियां हासिल करेगा।

इसके बाद वह व्यक्ति आईएलबीएस आकर प्लाज्मा दान कर सकता है। सरकार उसके आने-जाने का खर्चा भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि 18 से 60 वर्ष तक की आयु के लोग, जिनका वजन 50 किलोग्राम से कम नहीं है, वे कोविड-19 मरीजों के लिए अपना प्लाज्मा दान कर सकते हैं।

प्लाज्मा थेरेपी में कोविड-19 के ठीक हुए मरीजों के रक्त से एंटीबॉडी लिया जाता है और कोविड-19 मरीजों को चढ़ाया जाता है। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 2,442 नए मामले समाने आने के बाद शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 89,000 के पार पहुंच गए । वहीं इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,803 हो गई है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...