back to top

दमदार तरीके से लोगों के सामने रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा मीडिया विभाग की कार्यशाला को किया संबोधित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सवाल उठाया कि क्या वजह है कि इतना भरी भरकम संगठन, इतना बड़ा जनाधार और फॉलोवर्स होने के बावजूद कभी-कभी भाजपा संगठन को बैकफुट पर क्यों आना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश भर के मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की संबोधित करते हुए कहा कि कई संगठन जिनका जमीन पर कोई अस्तित्व नहीं है वह सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर हमारे खिलाफ हमारे ही अभियान को कैसे दिगभ्रमित करने का प्रयास करते हैं और हमारा इतना भरी भरकम संगठन, इतना बड़ा जनाधार, फॉलोविंग के बावजूद कभी-कभी बैक फुट पर महसूस कर लेते हैं ऐसी स्थिति क्यों। योगी ने कहा कि हमे अपनी बात रखने का तरीका आना चाहिए और इसमें मीडिया की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने रखी जाने वाली बातों को को भी अपडेट रखना है। कई बार गलत बातें सामने आती हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि कई बार अपनी बात न कहने की वजह से विरोधी हमारे कामों का श्रेय लेना का प्रयास करता है। लोगों को बताना है कि यह हमारी सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ग्रामीण आवास योजना के तहत 2022 तक सबके सर पर छत देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब गांव में लाभार्थी से पूछो तो कहता है प्रधान ने दिया है। जहां हमारा प्रधान है वहां तो ठीक लेकिन दूसरी जगह दूसरी पार्टी श्रेय ले लेता है। उन्होंने कहा कि हमे लाभार्थी के पास पहुंच कर अहसास करना की यह घर मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि हम श्रेय नहीं ले पाते, लोगों को अहसास नहीं करा पाते। अगर हम उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी बातों को आगे बढ़ा देंगे तो कोई भी आपके सामने नहीं टिकने वाला।

 

मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र व जिले के मीडिया प्रवक्ताओं, प्रभारियों और सह मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जो कुछ भी हुआ है चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो चाहे लोककल्याणकारी योजना का हो, ज्यादातर जो भी हुआ है 2014 के बाद से इस देश के राजनैतिक एजेंडा का हिस्सा बन पाया हैऔर यही कारण है कि हर तबके का व्यक्ति आज भाजपा के साथ जुड़ने के लिए उतावला है और उसने इस चीज का अहसास 2014 में भी करा दिया था। 2017 में भी करा दिया था और यूपी में तो 2019 में सबसे बड़ा एक महा गठबंधन बना था। जनता ने उसे जिस रूप में खारिज किया है वह इस बात को प्रमाणित करता है कि भाजपा की प्रमाणिकता को जनता ने पूरी तरह स्वीकारा है और हमे एक प्रवक्ता के रूप में उस स्वीकार्यता को बनाये रखना का प्रयास करना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया के प्रवक्ता रोजाना शासन और पार्टी की नीतियों को दमदार तरीके से कहना जरूरी है, क्या कहना है कितना बोलना है। इस पर पार्टी का क्या व्यू है इसके लिए समन्वय बनाकर मीडिया के सामने प्रस्तुत होना जरूरी है। प्रवक्ताओं को पार्टी और सरकार की बात को एक लाइन पर रहकर बोलना होगा, इसके लिए समन्वय बनाकर चलना होगा। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मंगलवार को अलीगढ़ में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें राजा महेंद्र राज्य विश्विद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड के शिलान्यास का कार्यकम है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर व 19 सितंबर को सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर जिले स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कोई भी विधानसभा ऐसा नही होगी जहां 500 करोड़ से हजार करोड़ के काम न हुए हो। इन कामों को जानना, समझना और जनता के बीच पहुंचाना होगा। इसे भाजपा के कार्यकर्ता को आदत में डालना होगा। साथ ही जो लाभांवित हुए हैं, उन्हें भी इसका एहसास कराना होगा। योगी ने कहा कि प्रवक्ताओं को नेशनल व रीजनल मीडिया के अंतर को समझना होगा। सोशल मीडिया को अपना सशक्त माध्यम बनाना होगा। प्रवक्ताओं को क्या बोलना है, कितना बोलना है, इसका पैरामीटर तय करना होगा। इसके लिए आपसी समन्वय बहुत जरूरी है। सीएम ने कहा कि 2022 में पूरे देश और विश्व की नजर यूपी के चुनाव पर होगी। इस चुनावी युद्ध की तैयारी कैसे करना है। इसका दारोमदार इस टीम पर होगा।

RELATED ARTICLES

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...

रंगारंग प्रस्तुति के साथ शहर की कई हस्तियों को किया सम्मानित

प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईंइंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4लखनऊ। बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी...