back to top

कौशल भारत अभियान ने युवाओं की भावना बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई : शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कौशल भारत अभियान ने पिछले पांच वर्षों में युवाओं के बीच उद्यमिता की भावना बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। शाह ने यह भी कहा कि कौशल भारत अभियान सही कौशल उपलब्ध करा कर, देश के युवाओं की आंतरिक क्षमता को बढ़ा कर उन्हें सशक्त कर रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, पिछले पांच वर्षों में, कौशल भारत अभियान ने युवाओं के बीच उद्यमिता की भावना को बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। इसने नौकरी चाहने वालों को नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में काफी मददगार साबित होगा।

गृह मंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस पर सभी को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले, कौशल भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के समय में प्रासंगिक बने रहने का मंत्र है, कौशल प्रदान करें, पुनर्काैशल प्रदान करें और कौशल बढ़ाएं।

मोदी ने कहा कि कौशल शाश्वत है और यह समय के साथ-साथ बेहतर होता चला जाता है और आपको दूसरों से बेहतर बनाता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज की तेजी से बदलती दुनिया में लाखों की संख्या में कौशल प्राप्त लोगों की जरूरत है और विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी काफी संभावना है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...