back to top

कार्तिक आर्यन के फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को यूनाइटेड किंगडम के मशहूर ऐतिहासिक लोकेशन्स पर किया गया है शूट

फैन मेड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म चंदू चैंपियन का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है। हाल में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है जिसे दुनिया भर में कई आइकोनिक और खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है। इन्हीं जगहों में यूनाइटेड किंगडम यानी यूके भी शुमार है जिसके आकर्षक लोकेशन को फिल्म में दिखाया गया है।

जी हां, चंदू चैंपियन में दर्शकों को यूनाइटेड किंगडम के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म ने लंदन एक्वेटिक्स सेंटर जैसे अलग अलग जगहों की सुंदरता को कैद किया गया है। यह वह जगह है जहां 2012 ओलंपिक स्विमिंग इवेंट हुआ था और फिल्म में स्विमिंग सीक्वेंस को यहां शूट किया गया है। इसके बाद केव गार्डन है: रॉयल बोटेनिक गार्डन, जहां फेमस रानी चार्लोट, एक मशहूर ऐतिहासिक ड्रामा की शूटिंग हुई थी, और सायन पार्क, एक ऐतिहासिक पुरानी कुलीन संपत्ति और लंदन के आखिरी महान घरों में से एक।

यह फिल्म कार्तिक और कबीर की साथ में पहली फिल्म है और सुपरहिट सत्यप्रेम की कथा के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ दूसरी फिल्म है। यह तिकड़ी एक ऐसे व्यक्ति की दिलचस्प रियल कहानी लेकर आ रही है जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था। चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...