back to top

कानपुर पुलिस हत्याकांड : थाने से आए फोन के बाद हुई वारदात

कानपुर (उप्र)। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी माफिया सरगना विकास दुबे के एक इनामी गुर्गे को रविवार को कल्याणपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अनिल कुमार ने बताया कि दुबे के गुर्गे दया शंकर अग्निहोत्री को कल्याणपुर में पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पकड़े गए बदमाश ने अस्पताल पहुंचे संवाददाताओं के सामने कहा कि गत दोातीन जुलाई की रात को बिकरू गांव में वारदात से पहले विकास दुबे के पास चौबेपुर थाने से किसी का फोन आया था, जिसके बाद उसने पुलिस से सीधे टक्कर लेने के लिए उसे एवं अन्य साथियों को फोन करके अपने घर बुलाया था। अग्निहोत्री का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी को मुखबिरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल के मुताबिक तिवारी को हिरासत में नहीं लिया गया है बल्कि उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। अगर उनके खिलाफ एक भी सबूत मिला तो उन्हें हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी। घात लगाकर हुए हमले में आठ पुलिसकर्मियों की मौत होने के बाद की गई कार्यवाही में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर को ढहा दिया गया है।

यह कार्यवाही किस कानून के तहत की गई, इस सवाल पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा ‘पुलिस को सूचना मिली थी कि दुबे ने अपने घर में बने बंकर और दीवारों के अंदर बड़े पैमाने पर हथियार और गोला-बारूद जमा कर रखे हैं। हथियारों की तलाश के दौरान जब दीवारें तोड़ी गई तो छत भी ढह गई। इस कार्वाई के दौरान घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।’

गौरतलब है कि गत दोातीन जुलाई की दरम्यानी रात को चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को एक मामले में पकडऩे गई पुलिस टीम पर विकास के घर की छत पर मौजूद बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं। इस वारदात में एक पुलिस उपाधीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मृत पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर भाग गए जिनकी तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इस बीच, पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद वारदात के तीन दिन बाद में भी विकास दुबे को पकड़ा नहीं जा सका है। करीब पांच दर्जन मुकदमों में आरोपी दुबे की तलाश में पुलिस की 25 से ज्यादा टीमें लगी हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दुबे ने घटनास्थल से भागने से पहले सभी सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिए थे और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर को अपने साथ ले गया।

पुलिस पड़ोसी देश नेपाल तथा अन्य राज्यों की सीमा के आसपास भी उसकी तलाश कर रही है उसका आखिरी लोकेशन औरैया में मिला था। पुलिस को शक है कि वह या तो नेपाल या फिर मध्य प्रदेश भाग गया है। पुलिस ने उसे पकड़वाने के लिए घोषित इनामी राशि 50 हजार रुपए से बढ़कार एक लाख कर दी है। पुलिस उस व्यक्ति से भी पूछताछ कर रही है जिसने वारदात से ऐन पहले बिक्री गांव की विद्युत आपूर्ति बंद की थी।

सूत्रों के मुताबिक उस व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि उसने चौबेपुर थाने से कॉल आने के बाद विद्युत आपूर्ति बंद की थी। हालांकि, पुलिस अधिकारी ना तो इसे स्वीकार कर रहे हैं और ना ही इनकार। पुलिस ने संबंधित विद्युत उपकेंद्र के उप मंडलीय अधिकारी तथा एक अन्य कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

देहरादून। सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए...