back to top

कानपुर प्रकरण : सपा प्रमुख अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का मारा जाना इस बात का गवाह है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ठोको नीति पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। यादव ने मांग की कि मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे के पिछले सालों के फोन रिकार्ड (सीडीआर) निकाले जाएं और उसे सार्वजनिक किया जाए।

यादव ने दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि अब यह जरूरी हो गया है कि पुलिस और राजनीतिक दलों के नेताओं के गठजोड़ का भांडा फोड़ किया जाए और यह पता लगाया जाए कि किसने दुबे की मदद की और किसने उससे लाभ प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि विकास दुबे 10 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

यादव ने कहा कि योगी जी की ठोको नीति नाकाम साबित हुई है, अगर यह नीति कामयाब होती तो अपराधियों में इसका खौफ होता है और कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की मुठभेड़ में मौत न होती। पुलिस को छूट देना ठीक है लेकिन इसमें समय समय पर उपर से नीचे तक प्रभावी निगरानी भी जरूरी है। दुबे के मारे जाने की मुठभेड़ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, अगर हम कहेंगे यह फर्जी है तो वे कहेंगे कि हम एक अपराधी को बचा रहे है। अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो सच्चाई सामने आ जायगी।

उन्होंने इन आरोपो से पूरी तरह से इंकार किया कि दुबे समाजवादी पार्टी में था और उसकी पत्नी को पंचायत चुनाव में पार्टी का टिकट दिया गया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने दुबे की मां पर दबाव बनाया कि वह समाजवादी पार्टी का नाम लें। जहां तक दुबे की पत्नी को सपा का टिकट देने की बात है तो यह सच नही है। पंचायत चुनाव में हमारी पार्टी ने सुधा यादव को समर्थन दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि बहुत से राज खुल जाने के डर से सरकार ने दुबे को मरवा दिया। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर कोरोना संक्रमण न रोक पाने पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आंकड़ों में हेराफेरी करना बंद कर दे तो उप्र सभी रिकार्ड तोड़ देगा। और उप्र की वजह से भारत विश्व रिकार्ड तोड़ देगा। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार सप्ताह में चार दिन काम की नीति लाए और हल्के लक्षणों वाले रोगियों को घर में ही पृथक-वास में भेजे और गंभीर लक्षणों वाले रोगियों को ही भर्ती करें। समाजवादी पार्टी के भविष्य के बारे में बात करते हुए पार्टी प्रमुख ने कहा कि इस बात का निर्णय ले लिया गया है कि उन्ही लोगो को टिकट दिया जाएगा जिनकी छवि जनता के बीच अच्छी है। दागी लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नही है।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में किसी भी बड़ी पार्टी के साथ गठबंधन नही होगा, केवल छोटे दलों के साथ तालमेल हो सकता है। अपने पूर्व के गठबंधो के अनुभवों को साझा करते हुए यादव ने कहा कि हां हम 2014, 2017 और 2019 में चुनाव हारें। हमने इससे काफी अनुभव लिया और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी एक बार फिर वापस आएगी और 403 में से 351 सीटे जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रदेश में सक्रिय होने का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पार्टियों को इस सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...