back to top

‘कंगुवा’, ‘पुष्पा 2’ और ‘कुली’ भी ‘कल्कि 2898 AD’ की तरह इंडियन सिनेमा को करेगी गौरवान्वित

मुंबई। एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई सफल बड़ी फ़िल्में आई हैं। ऐसे में लेटेस्ट फिल्म की बात करें तो, “कल्कि 2898 AD” लोगों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार परफॉर्मेंस करने में सफल रही है। दूसरी पैन इंडिया फ़िल्में भी बड़ी सफलता हासिल करने के लिए तैयार हैं और डायरेक्टर एस. शंकर इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि “कंगुवा”, “पुष्पा 2: द रूल” और “कुली” भी सफल साबित होंगी। उम्मीद है कि ये फिल्में इस ट्रेंड को जारी रखेंगी और इंडियन सिनेमा को गौरव महसूस कराएंगी।

हाल ही दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर एस. शंकर ने कहा, “कल मैंने “कल्कि” देखी और यह वाकई भारतीय सिनेमा के गौरव को दर्शाती है। तीन महीने पहले मैंने एक इंटरव्यू में भविष्यवाणी की थी कि “कल्कि” ज़रूर 1000 करोड़ तक पहुँचेगी। जैसा कि अनुमान लगाया गया था, यह फिल्म जल्द ही इस माइलस्टोन तक पहुंचने की राह पर है। मेरा पूरा विश्वास है कि “कंगुवा”, “पुष्पा 2” और “कुली” भी यह उपलब्धि हासिल करेंगी और इंडियन सिनेमा को गौरव महसूस कराएंगी, जैसा कि “कल्कि” ने किया है।”

“कंगुवा” इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। शिवा द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में सूर्या लीड रोल में हैं और इसमें बॉबी देओल और दिशा पटानी जैसे एक्टर्स भी हैं। वहीं, बात करें “पुष्पा 2: द रूल” इस साल की एक और मच अवेटेड फिल्म है। इसे सुकुमार द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बतौर लीड हैं और इसमें फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर्स भी उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा, कुली फिल्म के साथ डायरेक्टर लोकेश कनगराज और मेगा स्टार रजनीकांत ने पहली बार एक दूसरे के साथ हाथ मिलाया है। बता दें कि इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‎

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...