back to top

कमलनाथ ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया लेकिन माफी नहीं मांगेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ द्वारा राज्य की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने पर पार्टी नेता राहुल गांधी के नाराजगी जाहिर कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताने के बाद कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि यह उनकी निजी राय है। इसके साथ ही कमलनाथ ने जोर दिया वह अपनी इस टिप्पणी पर माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि उन्होंने पहले ही इस पर खेद व्यक्त कर दिया है।

आइटम वाली टिप्पणी पर राहुल के आपत्ति जताने को लेकर पूछे गए सवाल पर कमलनाथ ने यहां मीडिया से कहा, वह राहुल जी की राय है और उनको बताया गया था कि किस संदर्भ में मैंने यह कहा था। मैंने साफ कर दिया कि मैंने किस संदर्भ में कहा था। (इस पर) और कहने की आवश्यकता नहीं है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह इस टिप्पणी को लेकर माफी मांगेंगे, तो उन्होंने कहा, मैं क्यों माफी मांगूंगा? मैंने तो कह दिया कि किसी को अपमानित करना मेरा लक्ष्य नहीं था। यदि कोई अपमानित एहसास करता है तो मुझे खेद है। ये तो मैंने पहले (रविवार रात) ही कह दिया।

जब उनसे सवाल किया गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि माफी मांगनी चाहिए तो इस पर कमलनाथ ने कहा, शिवराज जनता के बीच जाएं और माफी मांगें। मैंने खेद व्यक्त कर दिया है। राहुल गांधी ने कमलनाथ की टिप्पणी पर मंगलवार को केरल के वायनाड में नाराजगी जाहिर करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, महिला के खिलाफ कोई भी इस तरह अभद्र व्यवहार नहीं कर सकता। कमलनाथ जी मेरी पार्टी के हैं। लेकिन मैं निजी तौर पर इस तरह की भाषा को पसंद नहीं करता जिस तरह की भाषा कमलनाथ जी ने इस्तेमाल की। मैं इसका समर्थन नहीं करता। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

ग्वालियर की डबरा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस के प्रत्याशी सामान्य व्यक्ति हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आइटम हैं। उनकी इस टिप्पणी पर विरोध शुरू हो गया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य पार्टी नेताओं ने सोमवार को राज्य में विभिन्न जगहों पर धरने पर बैठकर दो घंटे का मौन व्रत किया और इस टिप्पणी के लिए कमलनाथ की निंदा की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ को पार्टी के सभी पदों से हटाने की मांग भी की है। इसके बाद, कमलनाथ ने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया था और कहा था कि उन्होंने कुछ भी असम्मानजनक नहीं कहा है। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने कमलनाथ की टिप्पणी पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...