back to top

जेपी नड्डा ने शिमला में भाजपा के नये प्रदेश कार्यालय की आधारशिला रखी

शिमला । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में पार्टी के नये प्रदेश कार्यालय की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय पार्टी संगठन में नयी ऊर्जा का संचार करेगा। नया कार्यालय शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जुब्बरहट्टी हवाई अड्डे के पास माजठाई में स्थित है, जो शिमला से लगभग 29 किलोमीटर दूर है।

कार्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण करने के दौरान नड्डा को बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना की विस्तृत जानकारी दी। पांच पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ शिलान्यास समारोह करीब 45 मिनट तक चला, जिसके बाद कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया।इसके बाद नड्डा ने चाय समारोह में कार्यकर्ताओं से संवाद किया, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।


हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह-प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप तथा पार्टी के कई विधायक और नेता नड्डा के साथ मौजूद थे। नड्डा ने नये भाजपा कार्यालय की पहली र्इंट भी रखी। इससे पहले नड्डा शुक्रवार रात जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आवास पर पहुंचे और उन्हें उनकी बेटी की शादी की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...