back to top

जॉनसन एंड जॉनसन ने बेबी शैम्पू में हानिकारक रसायन होने से किया इनकार

नई दिल्ली। अमेरिका की कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने लोकप्रिय बेबी शैम्पू में हानिकारक रसायन होने की बात को खारिज किया है। राजस्थान सरकार की जयपुर स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला ने कंपनी के बेबी शैम्पू में फॉर्मलडिहाइड मिलने की बात कही थी।

लेबोरेटरी की रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय बाल

लेबोरेटरी की रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को जॉनसल एण्ड जॉनसन बेबी शैम्पू की बिक्री रोकने तथा भंडार से हटाने को कहा था। एनसीपीसीआर ने कहा है कि परीक्षण रिपोर्ट में जॉनसन एण्ड जॉनसन बेबी शैंपू में फार्मलडिहाइड की मौजूदगी का पता चला है। हालांकि, कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे शैम्पू की बिक्री रोकने के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

कंपनी ने प्रयोगशाला में हुए परीक्षण

कंपनी ने प्रयोगशाला में हुए परीक्षण के अंतरिम परिणाम को स्वीकार करने से भी इंकार कर दिया। कंपनी के चार हजार करोड़ रुपए के बेबी केयर बाजार में भारत की करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने कहा, हमने भारतीय प्राधिकरणों को बता दिया है कि हम अपने उत्पादों में फॉर्मलडिहाइड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हम ऐसे किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करते हैं जो कुछ समय बाद फॉर्मलडिहाइड छोड़ता हो।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...