back to top

नेपोटिज्म पर खुलकर बोले जॉन अब्राहम

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने कड़ी मेहनत कर खुद के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाई है। इनका कोई गॉडफादर नहीं था। अपनी मेहनत से जॉन आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम ने इनसाइडर-आउटसाइडर पर चल रही बहस पर अपनी राय रखी है।

उन्होंने इसकी तुलना ट्विटर ट्रेंडिंग टर्म से की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा कि हर किसी का अपना सफर होता है। अपने चैलेंजेज होते हैं। और यहां इस इंडस्ट्री में केवल दो विकल्प हैं, या तो काम करो या फिर बैठकर बस जहर घोलते रहो। जॉन आगे कहते हैं कि जब मैंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरूआत की थी तो मैं एक आउटसाइडर ही था।

जॉन अब्राहम को इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। जॉन का कहना है कि नए लोग जो इंडस्ट्री में आ रहे हैं और जो युवा यहां आने की प्लानिंग कर रहे हैं वे सभी खुद के लिए विकल्प ढूंढें। अगर कोई काम नहीं मिलता है तो खुद के लिए काम बनाएं।

जॉन अब्राहम ने किसी की भी साइड न लेते हुए अपनी यह राय रखी है। इंडस्ट्री में आने वाले युवाओं के लिए उन्होंने काफी अच्छी बातें कही हैं। जॉन इस समय संजय गुप्ता की क्राइम ड्रामा फिल्म मुंबई सागा में व्यस्त हैं। इसके अलावा जॉन के पास और दो फिल्में हैं, सत्यमेव जयते 2 और अटैक।

RELATED ARTICLES

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...