back to top

जेएनपीजी कॉलेज ने जीता खिताब

लखनऊ। शिया पी.जी कालेज के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित खतीब-ए-अकबर मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर इंटरकालेजिएट क्रिकेट टुनार्मेंट के फाइनल में जेएनपीजी कालेज ने शिया पी.जी कालेज को 36 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

शिया पीजी कालेज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेएनपीजी कालेज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 116 रन बनाये। इसमें कप्तान विकासदीप यादव के सर्वाधिक 33 रन शामिल रहे। सुरेन्द्र कुमार ने 29 रन बनाये। जवाब में उतरी शिया कालेज की टीम ने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन वह 80 रन ही बना सकी। इस तरह जेएनपीजी कालेज ने 36 रनों से फाइनल मैच का खिताब अपने नाम कर लिया।

शिया पीजी कॉलेज के सैयद मुतुर्जा को मैन आफ द सिरीज चुना गया। जेएनपीजी कॉलेज के जितेन्द्र कुमार मैन आॅफ द मैच रहे। जीवेश नंदन त्रिपाठी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विकास प्रधान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर सैयद एम.एच. किरमानी, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश नवनीत सहगल और पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. एम.पी. सिंह आदि ने खिलाड़ियों को खिताबी ट्राफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मौलाना यासूब अब्बास, सिक्रेटरी मजलिसे उलेमा ने कहाकि 100 साल के सफर में आज शिया पीजी कालेज उस मुकाम पर पहुंच गया है, जिस पर हम सभी को गौरवान्वित होना चाहिये। शिक्षा हो या खेल, अनुशासन हो या नवोन्मेष हर क्षेत्र में कालेज ने तरक्की की है। हम सभी इस सफर को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। विशिष्ट अतिथि सैयद किरमानी ने कहाकि हार-जीत खेल का हिस्सा होता है।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...