back to top

जियो प्लेटफॉर्म्स देगी हर किसी को हर जगह एआई समाधान, सालाना आमसभा को मुकेश अम्बानी ने किया सम्बोधित

नयी दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स विभिन्न क्षेत्रों में भारत-केंद्रित कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल और एआई-संचालित समाधानों के विकास प्रयासों का नेतृत्व करना चाहती है ताकि देश के नागरिक, कारोबार और सरकार नए दौर की इस प्रौद्योगिकी से लाभान्वित हो सकें।

अंबानी ने आरआईएल के शेयरधारकों की सालाना आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स हर किसी को, हर जगह एआई का वादा करती है। उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) को जियो के विकास का सबसे रोमांचक मोर्चा बताते हुए इससे संबंधित महत्वाकांक्षी योजनाओं की रूपरेखा पेश की।

अंबानी ने टिकाऊ तौर-तरीकों और हरित भविष्य की दिशा में बढ़ने का जिक्र करते हुए क्लाउड और एज दोनों स्थानों पर 2,000 मेगावाट तक एआई-सक्षम कंप्यूटिंग क्षमता स्थापित करने कंपनी की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर एआई क्रांति पूरी दुनिया को नया आकार दे रही है और इसका समझदार इस्तेमाल उद्योगों, अर्थव्यवस्थाओं और रोजर्मा की जिंदगी को भी नए सिरे से परिभाषित और क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम करेगा।

अंबानी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए भारत को नवाचार, वृद्धि और राष्ट्रीय समृद्धि के लिए एआई का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा, अपने देशवासियों से यह मेरा वादा है। सात साल पहले जियो ने हर किसी को हर जगह ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देने का वादा किया था। हमने इस वादे को पूरा किया है। आज जियो हर किसी को हर जगह एआई का वादा करती है। और हम इसे पूरा करेंगे।

यह भी पढ़े—आपसी रंजिश के चलते दो लोगों की घर में घुसकर हत्या , एक आरोपी गिरफ्तार 

RELATED ARTICLES

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सरकार सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: PM मोदी

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार न केवल अपनी एक्ट ईस्ट नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, बल्कि पूर्वोत्तर के...

दो दिवसीय दौरे पर यूपी आएंगे पीएम मोदी, काशी को देंगे ₹6,350 करोड़ की सौगात

बुधवार को मोदी हरदोई जाएंगे, जहां वह गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर...