back to top

जेईई-मेन परीक्षा : रिकार्ड 100 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया, 18 ने शीर्ष रैंक की साझा

नयी दिल्ली। इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए इस वर्ष जेईई-मेन प्रवेश परीक्षा में रिकार्ड 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया और 18 उम्मीदवारों ने शीर्ष रैंक साझा की। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी। जेईई मेन परीक्षा का परीणाम मंगलवार और बुधवार के बीच की रात में जारी किया गया और कुछ घंटों तक वेबसाइट काम नहीं कर रही थी। जेईई मेन परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करने वालों में गौरव दास (कर्नाटक), वैभव विशाल (बिहार), डी वेंकट पनीश (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं। शीर्ष रैंक प्राप्त करने वालों में सिद्धांत मुखर्जी, अंशुल वर्मा और मृदुल अग्रवाल (राजस्थान), रूचिर बंसल एवं काव्या चोपड़ा (दिल्ली), अमिया सिंघल और पाल अग्रवाल (उत्तर प्रदेश), कोम्मा शरण्या एवं ज्वायसुला वेंकट आदित्य (तेलंगाना), पी वीर शिवा, कामम लोकेश और के राहुल नायडु (आंध्र प्रदेश), पुलकित गोयल (पंजाब) तथा गुरमीत सिंह (चंडीगढ़) शामिल हैं।

 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 24 उम्मीदवारों को 100 परसेंटाइल हासिल हुआ था। कदाचार के मामलों के मद्देनजर 20 उम्मीदवारों के भविष्य में तीन वर्ष तक परीक्षा में उपस्थित होने पर रोक लगा दी गयी है और उनका परिणाम भी रोक दिया गया है। उल्लेखनीय है कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन साल में चार बार आयोजित की जा रही है ताकि छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का मौका मिल सके। पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था। इसके अगले चरण की परीक्षाएं अप्रैल और मई में होनी थी, किंतु देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद तीसरा चरण 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया गया था। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी जिनमें अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती, असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयाली, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलूगु और उर्दू शामिल हैं। जेईई मेन के चारों चरणों में 9.34 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। परीक्षा 334 शहरों में 925 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एनटीए के नीति के अनुसार, गणित में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाती है। इसके बाद भौतिकी और फिर रसायन में प्राप्त अंक को महत्व दिया जाता है। यदि इसके बाद भी फैसला नहीं हो पाने की स्थिति में (टाई) जिस उम्मीदवार के नकारात्मक अंक (नेगेटिव) आनुपातिक रूप से कम होते हैं, उसे वरीयता दी जाती है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...