back to top

कृषि, जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अध्ययन करा रहा है जल जीवन मिशन

नयी दिल्ली। जलवायु परिवर्तन का कृषि एवं जल संसाधनों सहित विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभावों के आकलन के उद्देश्य से राष्ट्रीय जल मिशन अध्ययन करा रहा है ताकि इसके प्रबंधन के लिये राज्य विशिष्ट कार्य योजना तैयार की जा सके। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक पर्यावरण चुनौती है। कृषि, जल संसाधन सहित विभिन्न क्षेत्रों पर इसके प्रभावों का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के प्रबंधन के लिये मिशन जल क्षेत्र में राज्य विशिष्ट कार्य योजना तैयार कर रहा है। इस संबंध में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग के लिये जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय अनुकूलन कोष योजना पर अमल की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जल मिशन के तहत भारतीय राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन समिति (आईएनसीसीसी) के माध्यम से जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को लेकर आठ शोध अध्ययन कराया जा रहा है। इसके तहत महानदी बेसिन में जल मौसम प्रक्रियाओं और जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का आकलन आईआईएससी, बेंगलूर तथा आईआईटी, भुवनेश्वर कर रहे हैं। राजस्थान क्षेत्र के अंतर्देशीय जल निकासी और माही बेसिन के लिये जलवायु परिवर्तन प्रभाव का अध्ययन एमएनआईटी जयपुर, आईआईटी दिल्ली तथा सीयू अजमेर कर रहे हैं। तापी बेसिन के जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूरत, एमएनआईटी जयपुर तथा एमएनआईटी भोपाल कर रहे हैं।
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और भूमि उपयोगासुवर्णरेखा बेसिन में स्थानिक और सामयिक जल उपलब्धता संबंधी भूमि क्षेत्र में परिवर्तन पर अध्ययन आईआईटी, खड़गपुर कर रहा है। साबरमती बेसिन के जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन आईआईटी गांधीनगर, एसवीएनआईटी सूरत कर रहे हैं। इसी प्रकार से, तद्री से कन्याकुमारी तक नदी बेसिन में जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन आईआईटी मुम्बई, एनआईटी सूरतकल तथा सीडब्ल्यूआरडीएम कोझीकोड कर रहे हैं।

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को लेकर युग्मित मॉडल अंतर तुलनात्मक परियोजना तथा जल-जलवायु अनुमानों संबंधी आकलन करने के लिये अध्ययन आईआईटी मुम्बई, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईएससी बेंगलूर, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी कानपुर कर रहे हैं। इसके अलावा भारत में जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन-एक का अध्ययन आईआईटी दिल्ली कर रही है।

RELATED ARTICLES

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...