back to top

जयशंकर ने की लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री से मुलाकात

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसेलबर्न के साथ बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए रिश्तों के विविध आयामों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने जलपान पर मुलाकात की और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसेलबर्न का स्वागत । वैश्विक राजनीति को लेकर उनके व्यापक अनुभव को दर्शाने वाला बहुमूल्य आकलन सराहनीय। उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में हमारे द्विपक्षीय रिश्ते सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे।

जयशंकर और लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत के संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ यूरोपीय संघ में समूहों ने छह प्रस्ताव रखे हैं। गौरतलब है कि लक्जमबर्ग यूरोपीय संघ का हिस्सा है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...