back to top

अय्यर आईसीयू से बाहर, हालत स्थिर

नयी दिल्ली । भारत की वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है और उनकी हालत स्थिर है, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता कम हो गई है। उन्हें तिल्ली की चोट (स्प्लीनिक रप्चर) और पसली में चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, उन्हें आईसीयू से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है और सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिलने में उन्हें कुछ दिन और लग सकते हैं। ’’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का मुश्किल कैच लेने की कोशिश में अय्यर को बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लग गई थी। शुरुआत में वह फिजियो की मदद से मैदान से बाहर चले गए, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

बाद में किए गए परीक्षणों से पता चला कि तिल्ली में चोट लगने के कारण आंतरिक रक्तस्राव हुआ था, जिसके बाद उन्हें गहन निगरानी के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया।

भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘देखिए, हम डॉक्टर नहीं हैं। जब श्रेयस ने कैच लिया तो वह सामान्य लग रहा था। हममें से कोई भी वहां मौजूद नहीं था, केवल जो लोग वहां थे वे ही बता सकते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था।

उन्होंने कहा, हमने बाद में उनसे बात की और वह सामान्य तरीके से बात कर रहे थे। तब हमें लगा के उनकी स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर है। ईश्वर उनके साथ है और वह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और फिर हम उन्हें अपने साथ घर ले जाएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई के चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने बोर्ड को भेजे अपने पत्र में मैदान पर मौजूद चिकित्सा कर्मचारियों की उनकी त्वरित और कुशल प्रतिक्रिया के लिए सराहना की, जिससे संभावित गंभीर स्थिति को टालने में मदद मिली। इस बीच सूत्रों ने संकेत दिया है कि अय्यर के परिवार के सदस्य जल्द ही उनसे मिलने के लिए सिडनी जाएंगे।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...