back to top

टिम्बर व्यापारियों के हितों की रक्षा हमारी सरकार की जिम्मेदारी है : वन मंत्री

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने वन मंत्री अरूण कुमार सक्सेना के सरकारी आवास पर राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया। जिसमें उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के दर्जनों जिलों के पदाधिकरियों व व्यापारियों ने अपने-अपने जिले से संबंधित समस्याओं को वन मंत्री के समक्ष रखा।

वन मंत्री अरूण कुमार सक्सेना ने सभी व्यापारियों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि देश की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ नाथ सरकार किसी भी व्यापारी का शोषण होने नही देगी, व्यापारी हमारी सरकार का स्तंभ है और हमारी प्राथमिकता है पुराने टिम्बर व्यापारियों को सम्मान के साथ उनके व्यापार के लिए सहूलियत प्रदान की जायें। टिम्बर व्यापारियों के हितों की रक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

वही प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि संगठन व प्रदेश भर से आये टिम्बर व्यापारियों द्वारा वन मंत्री को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके बाद उन्हें संगठन की ओर से एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसके माध्यम से पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों को लाइसेंस देने, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से आवेदन करने वाले व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन के आधार पर व्यापार शुरू करने का अवसर देने, उत्तर प्रदेश से बाहर जा रहे गोल बोटें को हरियाणा जाने से रोकने साहित सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

वन मंत्री से भेंट करने वालो में मुख्य रूप से संगठन के संरक्षक अख्तर खान, विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी, नगर उपाध्यक्ष एजाज खान, प्रखर श्रीवास्तव, अमरोह से मोहम्मद रजा, मेरठ जिले से सुशील कुमार, रकात, सिकंदर, रहीम, अयोध्या से ठाकुर प्रसाद सिंह, सत्यनारायण, अमरीश गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह, गाजियाबाद से सुरेंद्र कुमार, आबिद, हापुड़ जलालुद्दीन, उन्नाव से अतिकुल, शरीफ, अनिल कुमार, मलिहाबाद से रामभजन, मुन्ना, बंथरा से रितेश शर्मा, अनिल मौर्य, हरगोविंद, अंबेडकर नगर से दिलीप कुमार सहित दर्जनों जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...