back to top

आईपीएल नहीं खेलने से बेहतर है दिशानिर्देशों का पालन करना : मयंक

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए नेट पर वापसी करने को लेकर ना तो आशंकित थे और ना ही उन्हें जैव-सुरक्षित माहौल के कड़े दिशानिर्देशों का पालन करने में कोई परेशानी है। इससे पहले उनकी आईपीएल टीम के कप्तान लोकेश राहुल और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पांच महीने के ब्रेक के बाद नेट्स में वापसी की आशंकाओं के बारे में बात की थी, जो शायद उनके करियर में सबसे लंबे समय के बाद वापसी की तरह है।

भारतीय टेस्ट टीम के इस सलामी बल्लेबाज के साथ हालांकि ऐसी स्थिति नहीं है। अग्रवाल ने दुबई से पीटीआई-भाषा को कहा, मुझे इस तरह की कोई आशंका नहीं थी। जब मैं अभ्यास करने गया तो मैंने अपने आप से काफी उम्मीदें नहीं रखीं थी। मैं वहां से वापसी की कोशिश करने के बारे में अधिक सोच रहा था जहां मैंने छोड़ा था। मैंने पहले तीन चार नेट सत्र में खुद को आंकने की कोशिश नहीं की।

इस 29 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि कोच अनिल कुंबले सत्र के लिए धीरे-धीरे तीव्रता बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, शारीरिक रूप से मैंने वापसी कर ली है, लेकिन अभी कौशल बढ़ाने में कुछ और सत्र लगेंगे। यह सिर्फ आपकी बल्लेबाजी की लय वापस पाने के बारे में है और चीजें फिर से ठीक होने लगेंगी। यहां काफी गर्मी है ऐसे में यहां के मौसम से सामंजस्य बैठाने के लिए मैं ऐसे समय में अभ्यास कर रहा हूं जब गर्मी ज्यादा होती है।

यूएई आने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी छह दिनों तक पृथकवास में थे। इस दौरान जांच में तीन बार निगेटिव आने के बाद उन्हें जैव-सुरक्षित माहौल में आने की अनुमति मिली। आईपीएल के पूरे सत्र के दौरान खिलाडय़िों और अधिकारियों को जैव-सुरक्षित वतावरण से बाहर किसी से मिलने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्वाई होगी। अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि आईपीएल हो रहा है, यह कुछ ऐसा है जो कुछ महीने पहले संभव नहीं था।

उन्होंने कहा, कोई भी व्यक्ति जो पेशेवर खेल से जुड़ा है, मानसिक रूप से कई मायनों में मजबूत होता है। मुझे लगता है कि हम में से अधिकांश इससे निपटने में सक्षम होंगे। अग्रवाल पिछले कई वर्षों से विपश्यना (ध्यान) कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि इससे उन्हें लॉकडाउन में मनसिक रूप से शांत रहने में मदद मिली। उन्होंने कहा, हाँ, इससे मदद मिली। मैं इस दौरान ध्यान लगाने में सामान्य से अधिक समय दे रहा था। यह आपको मानसिक तौर पर शांत रहने में मदद करता है। मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे पास टूर्नामेंट खेलने का एक अवसर है, जिससे बढ़कर कुछ भी नहीं।

अग्रवाल ने टीम के नए कप्तान राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें सभी खिलाडय़िों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, इस साल हमारे पास शानदार टीम है। यह उनके (राहुल) के लिए एक अलग अनुभव होने वाला है, जो पहली बार आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें अनिल भाई (कुंबले), क्रिस (गेल) और मैक्सी (ग्लेन मैक्सवेल) के अनुभव से फायदा होगा।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...