back to top

इजराइल की हमास के खिलाफ गाजा में बमबारी जारी, अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

राफाह (गाजा पट्टी) . इजराइली लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार की रात भी गाजा पट्टी में बमबारी जारी रखी और दक्षिणी इलाकों के कुछ उस हिस्से में भी बम बरसाए जहां पर उसने फलस्तीनियों को जाने के लिए कहा था। नवीनतम हमले अमेरिका द्वारा गाजा में मानवीय आधार पर तत्काल संघर्ष विराम की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को वीटो करने के एक दिन बाद हुए, जबकि इसे सुरक्षा परिषद के अधिकांश सदस्यों और कई अन्य देशों का समर्थन प्राप्त था। 15 सदस्यीय परिषद में प्रस्ताव के पक्ष में 13 और विरोध में एक मत पड़ा जबकि ब्रिटेन अनुपस्थित रहा।

मतदान से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, हवा, जमीन और समुद्र के रास्ते लगातार तीव्र और व्यापक हमले हो रहे हैं। उन्होंने परिषद में कहा, गाजा वासियों को गेंद की तरह इधर से उधर जाने को कहा जा रहा है। उन्हें जीवित रहने के लिए किसी भी बुनियादी सुविधा के बिना दक्षिण की छोटी-छोटी पट्टियों में रहने को मजबूर किया जा रहा है।

गाजा की सीमा इजराइल और मिस्त्र से लगती है जिसे सील कर दिया गया है जिसकी वजह से फलस्तीनियों के पास इलाके में ही शरणार्थी के तौर पर रहने का विकल्प है। हमास नियंत्रित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक युद्ध शुरू होने से अब तक 17,400 लोग मारे गए हैं जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। इजराइल नागरिकों की मौत के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराता है और आतंकवादियों पर नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाता है। इजराइल के मुताबिक उसने नागरिकों को नुकसान कम करने के लिए अपने निकासी आदेशों के अमल के लिए काफी प्रयास किए हैं।

गाजा निवासियों ने शनिवार को बताया कि गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से के साथ-साथ दक्षिण में हवाई हमले और गोलाबारी की सूचना दी, जिसमें राफाह शहर भी शामिल है, जो मिस्र की सीमा के पास स्थित है और इस इलाके को इजरायली सेना ने नागरिकों को खाली करने का आदेश दिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार की सुबह बताया कि केंद्रीय शहर दीर अल-बलाह के मुख्य अस्पताल को पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में हुए बम विस्फोटों में मारे गए 71 लोगों के शव मिले हैं।

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...