back to top

गाजा के अंदरुनी इलाकों तक पहुंचे इजराइली सेना, अस्पतालों के समीप किए ताबड़तोड़ हमले

खान यूनिस (गाजा पट्टी) . इजराइली सेना और उसके बख्तरबंद वाहन सोमवार को उत्तरी गाजा पट्टी के और अंदरुनी इलाकों तक पहुंच गए जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र और चिकित्सा कर्मियों ने आगाह किया कि अस्पतालों के नजदीक हवाई हमले किए जा रहे हैं जहां हजारों घायलों के साथ ही हजारों फलस्तीनी नागरिकों ने शरण ली हुई है।

जमीनी आक्रमण में यह तेजी तब आयी है जब एक दिन पहले खाद्य सामग्री, दवा और अन्य सामान लेकर 33 ट्रकों ने मिस्र से गाजा में प्रवेश किया। इजराइल अ‍ैर हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से मानवीय सहायता की यह सबसे बड़ी खेप है। राहत कर्मियों ने सोमवार को कहा कि यह सहायता गाजा में आवश्यकता से बहुत कम है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जान गंवाने वाले फलस्तीनियों की संख्या 8,000 के पार चली गयी है जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और नाबालिग हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इजराइली सैनिक उत्तरी गाजा में अंदरुनी इलाकों तक घुस गए हैं। सेना द्वारा सोमवार को जारी वीडियो में बख्तरबंद वाहनों को इमारतों के बीच से गुजरते हुए और सैनिकों को एक मकान के भीतर कमान संभालते हुए देखा गया।

अभी सटीक स्थान के बारे में नहीं पता चला है लेकिन शनिवार को सेना द्वारा जारी फुटेज में सैनिकों को गाजा की उत्तरी सीमा की बाड़बंदी के समीप सुनसान रेतीले स्थानों से गुजरते हुए देखा गया। सेना ने सोमवार को कहा कि उसके सैनिकों ने रात भर में इमारतों और सुरंगों के भीतर से हमला करने वाले कई आतंकवादियों को मार गिराया और हवाई हमलों में एक इमारत को ध्वस्त कर दिया गया जिसका इस्तेमाल हमास कर रहा था।

उसने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उसने आतंकवादियों के 600 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है जिसमें हथियार डिपो और टैंक रोधी मिसाइल लॉन्चिंग स्थल भी शामिल हैं। इन खबरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। हमास की सैन्य शाखा ने बताया कि उसके आतंकवादियों की उत्तरपश्चिमी गाजा पट्टी में घुसने वाले इजराइली सैनिकों से झड़प हुई। फलस्तीनी आतंकवादी तेल अवीव समेत इजराइल में अभी रॉकेट हमले कर रहे हैं।

इजराइल की तरफ से बमबारी के बीच गाजा के अधिकतर हिस्सों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अचानक बंद होने के दो दिन बाद, भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में रविवार को संचार सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो गईं। फलस्तीन के शरणार्थियों को मानवीय सहायता पहुंचाने के काम में लगी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने शनिवार को कहा कि हजारों लोग आटा और रोजमर्रा की जरूरत की अन्य वस्तुएं लेने के लिए गाजा में राहत सहायता गोदामों पर टूट पड़े।

इस बीच, उत्तरी गाजा में खचाखच भरे अस्पतालों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को कहा कि हाल के दिनों में गाजा शहर के शिफा और अल-कुद्स अस्पतालों और उत्तरी गाजा में इंडोनेशियाई अस्पताल के समीप हवाई हमले किए गए। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय संबंधी कार्यालय ने बताया कि उत्तर गाजा में संचालित 10 अस्पतालों को हाल के दिनों में जगह खाली करने का आदेश मिला है। हजारों मरीजों और कर्मियों के साथ करीब।,17,000 विस्थापित लोग इन अस्पतालों में रह रहे हैं।

इजराइल ने हमास पर अस्पताल के नीचे एक गुप्त कमांड पोस्ट बनाने का आरोप लगाया है लेकिन इसके समर्थन में ज्यादा सबूत उपलब्ध नहीं कराए हैं। हमास इन आरोपों से इनकार करता है। इजराइल ने खान यूनिस में रविवार को दो मंजिला मकान पर हवाई हमला किया जिसमें एक ही परिवार के 10 सदस्यों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी। इजराइली सेना ने सोमवार को तड़के कहा कि उसके विमान ने सीरिया की ओर से रॉकेट दागे जाने के बाद वहां सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...