back to top

इजराइल ने गाज़ा मचाई तबाही, गाजा शरणार्थी शिविर पर किया ताबड़तोड़ हमला

खान यूनिस। इजराइली सेना द्वारा मंगलवार को किए गए हवाई हमलों ने गाजा शहर के समीप एक शरणार्थी शिविर में अपार्टमेंट इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सामने आई फुटेज में बचावकर्मी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मलबे से बाहर निकालते हुए दिखे। इजराइल ने कहा कि हमले में घरों में स्थापित हमास के कमांड सेंटर और नीचे फैले सुरंगों के नेटवर्क को नष्ट कर दिया गया।

जबालिया शिविर पर हुए हमले में मृतकों की तत्काल जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि उत्तरी गाजा में हमास के अभियानों की देखरेख करने वाले कमांडर सहित बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। हमले में घायल लोगों को करीब के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ अतेफ एल-कहलोत ने कहा कि सैंकड़ों की संख्या में लोग मारे गए या घायल हुए हैं लेकिन आंकड़ों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती।

इस हमले ने दोनों पक्षों यानी इजराइली सेना और हमास में हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी को रेखांकित किया है। आतंकवादियों के खिलाफ सेना गाजा पट्टी के उत्तर में घने आवासीय इलाकों की ओर आगे बढ़ रही है। इजराइल ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के बाद हमास को मिटाने का संकल्प लिया है।

इजराइल ने कहा कि उत्तरी गाजा में चल रहे युद्ध में उसके दो सैनिक मारे गए। यह पहली सैन्य मौत है जो पिछले सप्ताह के अंत में छोटे भूमध्यसागरीय क्षेत्र में जमीनी हमले में तेजी आने के बाद हुई।

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...