back to top

इजराइल का गाज़ा सिटी को खाली करने का निर्देश, यूएन ने कहा-दस लाख की आबादी को जान बचाकर भागना घातक

यरुशलम। इजराइल की सेना ने गाजा सिटी में रहने वाले करीब 10 लाख लोगों को वहां से चले जाने का शुक्रवार को निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद क्षेत्र में इजराइल की ओर से जमीनी कार्रवाई किए जाने की आशंका तेज हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जान बचा कर भागना घातक साबित हो सकता है, वहीं हमास ने इजराइली सेना के इस निर्देश को खारिज कर दिया और लोगों से अपने घरों में रहने को कहा है।

हमास ने शनिवार को इजराइल पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे, जिसके जवाब में इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने हमास के मुख्य ठिकानों को निशाना बनाकर करवाई की है। संघर्ष का आज सातवां दिन है। निकासी आदेश में गाजा सिटी का हिस्सा भी आता है। इस आदेश के बाद नागरिकों के बीच भारी दहशत है।

गाजा सिटी में पैलेस्टीनियन रेड क्रीसेंट की प्रवक्ता नेबाल फारसाख ने रुंधे गले से कहा, भोजन के बारे में भूल जाइए, बिजली, ईंधन के बारे में भूल जाइए। इस वक्त की चिंता बस यही है कि क्या आप जिंदा रहने वाले हैं। युद्ध ने पहले ही दोनों पक्षों के 2,800 से अधिक लोगों की जान ले ली है और पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

हाल में इजराइल ने लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला पर भी हवाई हमले किए हैं जिसे देखते हुए व्यापक संघर्ष की आशंका पैदा हो गई है हालांकि वह सीमा फिलहाल शांत है। पास के देशों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान प्रदर्शन देखने को मिले। यरुशलम के पुराने शहर में तनाव अपने चरम पर है।

पवित्र अल-अक्सा मस्जिद का जिम्मा संभालने वाली इस्लामिक संस्था ने कहा कि इजराइली प्राधिकारी 50 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों को प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। इजराइल ने सप्ताहांत के हमले के बाद से गाजा पर लगातार बमबारी की है। हमास के लड़ाकों ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में हमला किया और सैकड़ों लोगों का नरसंहार किया। उन्होंने बच्चों और एक संगीत समारोह में शामिल युवाओं की हत्या भी की।

हमास ने 150 लोगों को अगवा कर लिया है और उन्हें गाजा ले गए हैं। हमास ने कहा कि गाजा पट्टी पर इजराइल की ओर से की गई भारी बमबारी में 13 बंधकों की मौत हो गई जिनमें विदेशी भी शामिल हैं। हमास की सैन्य शाखा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में विभिन्न स्थानों पर 13 लोगों की जान गई है। वहीं इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हैगारी ने हवाई हमलों में बंधकों के मारे जाने की खबर को खारिज किया है और अल जजीरा अरैबिक से कहा, हमारी पास अपनी सूचना है और हम हमास के झूठ को नहीं मानते।

हैगारी ने कहा कि सेना ने उत्तरी गाजा के लोगों से दक्षिण की ओर जाने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इससे 11 लाख लोग प्रभावित होंगे। इजराइल ने आरोप लगाया है कि हमास के लड़ाके गाजा सिटी में सुरंगों में छिपे हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि यह असंभव है कि ऐसा अभियान बिना मानवीय त्रासदी के पूरा हो जाए।

उन्होंने कहा कि इजराइल ने एक व्यापक निकासी आदेश जारी किया है जिसमें गाजा की आधी आबादी को 24 घंटे के भीतर क्षेत्र के दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा गया है। इस बीच हमास ने फलस्तीनियों से अपने घरों में रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इजराइल नागरिकों के बीच भ्रम पैदा करने और हमारे आंतरिक मोर्चे की एकजुटता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

हमास ने फलस्तीनियों से इस मनोवैज्ञानिक युद्ध की अनदेखी करने का अनुरोध किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या सेना अस्पतालों, संयुक्त राष्ट्र आश्रय गृहों और नागरिक स्थानों को सुरक्षा देगी, हैगारी ने कहा यह युद्ध क्षेत्र है।
उन्होंने कहा कि अगर हमास लोगों को हटने से रोकता है तो शेष जिम्मेदारी उसकी होगी। गाजा के उत्तरी क्षेत्र के लिए व्यापक आदेश संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मचारियों और उन हजारों लोगों पर भी लागू होता है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के स्कूलों और अन्य प्रतिष्ठानों में शरण ली हुई है।

 

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...