back to top

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में नया आयाम जोड़ेंगे इशांत : रास टेलर

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रास टेलर ने कहा कि फिर से फिट हुए इशांत शर्मा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में नया आयाम देंगे और उन्हें लगता है कि अगर मेजबान आगामी टेस्ट श्रृंखला में सिर्फ जसप्रीत बुमराह से ही निपटने पर ध्यान लगाएंगे तो उन्हें परेशानी होगी।

टेलर सभी प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बनने से महज दो दिन दूर हैं। वह तीन हफ्ते बाद अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगे और अब तक 231 वनडे और 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा ले चुके हैं।

टेलर ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि अगर हम सिर्फ बुमराह पर ध्यान लगाएंगे तो हम मुश्किल में हैं। मुझे लगता है कि पूरा गेंदबाजी लाइन अप ही शानदार है। निश्चित रूप से इशांत का टीम में वापसी करना टीम में नए आयाम जोड़ेगा। इशांत को पिछले महीने रणजी ट्राफी के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह इससे उबरने के बाद भारतीय टीम में लौटे हैं।

उन्होंने कहा, उनके पास विश्व स्तरीय बल्लेबाजी लाइन अप मौजूद हैं और हमें इससे भी निपटना होगा। लेकिन वे किसी कारण से ही दुनिया की नंबर एक टीम है और हम जानते हैं कि हमें उनके खिलाफ सफल होने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा।

अपनी उपलब्धि के बारे में टेलर ने कहा, कभी कभार यह सिर्फ रन जुटाना नहीं होता, बल्कि आप एक व्यक्ति के तौर पर इस दौरान विफलताओं से कैसे निपटते हो, यह भी मायने रखता है। आप साथी खिलाड़ी के तौर पर अपनी ट्रेनिंग कैसे करते हो।

उन्होंने कहा, कभी कभार ए नकारात्मक चीजें ही आपको मजबूत और ताकतवर बनाती हैं और टेस्ट खिलाड़ी के तौर पर आपमें इन्हीं चीजों की जरूरत होती है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...