back to top

ईरान का बड़ा अपराध

अमरीका के सैन्य ठिकानों के करीब दो दर्जन से अधिक हल्की मिसाइलें दागकर अमरीका के खिलाफ लड़ने की वाहवाही लूटने के चक्कर में ईरान अब खुद फंस गया है। अपने कमांडर कासिम सुलेमानी का बदला लेने के चक्कर में ईरान ने ऐसी गलती कर दी जिसके कारण ईरान और उसकी सेना सवालों के घेरे में है।

अमरीका द्वारा अपने कमांडर जनरल सुलेमानी की हत्या के बाद आयातुल्लाह अली खामेनई प्रशासन ने घरेलू दबाव को कम करने के लिए अमरीकी सैन्य ठिकानों पर दिखावे की मिसाइलें दागी ताकि ईरानी जनता का दबाव कम हो जाये और युद्ध की नौबत भी न आये। वैसे देखा जाये तो यह रणनीति गलत भी नहीं थी, क्योंकि अमरीका के साथ सीधे जंग में उतरने का मतलब है तबाही मोल लेना। ऐसे में ईरान में खामेनई प्रशासन ने चालाकी भरी कूटनीतिक चाल चलकर एक तरह से एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास किया, लेकिन ईरानी सेना की गलती ने ईरान को अब संकट में डाल दिया है। जिस दिन ईरान की सेना अमरीकी सैन्य बेस पर मिसाइलों से हमला किया, उसी दिन यूके्रन एयर लाइंस के एक बोइंग विमान को भी मार गिराया।

तेहरान से यूक्रेन के लिए उड़ान भरने वाले इस बोइंग विमान में कुल 176 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के थोड़ी ही देर में यह विमान ईरानी सेना के एयर डिफेंस का टारगेट बन गया। दरअसल ईरानी सेना के एयर डिफेंस ने बोइंग विमान को मिसाइल समझ कर उस पर टारगेट सेट कर दिया और इस तरह उड़ान भरने के कुछ ही मिनट के अंदर यूक्रेन एयर लाइंस का विमान आग का गोला बनकर जमीन पर आ गिरा। इस विमान सवार सभी यात्री और विमान के कर्मचारी मारे गये। विमान में 176 यात्री सवार थे जिसमें ईरान के 82, कनाडा के 63, यूके्रन के 11, स्वीडन के 10, अफगानिस्तान के 4 और जर्मनी व इंगलैंड के 3-3 यात्री सवार थे। ईरानी सेना द्वारा यात्री विमान को मार गिराने के बाद सबसे पहले ईरान ने ही आधिकारिक रूप से बयान जारी कर कहा था कि कि विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्र्रस्त हो गया। लेकिन ईरान की थ्योरी पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा था।

बाद में यूक्रेन, कनाडा और बोइंग विमान बनाने वाली कंपनी ने भी तकनीकी खराबी की थ्योरी खारिज कर दी। इससे ईरान पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गया। अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बीच अब ईरान ने अपनी गलती स्वीकार कर दुनिया से सॉरी कहा है, लेकिन उसका अपराध बड़ा है। यात्री विमान को मार गिराना और फिर छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे करना निंदनीय है। बहरहाल यूक्रेन ने मुआवजे के साथ दोषियों के लिए सजा की मांग की है तो खामेनाई के खिलाफ ईरान की जनता सड़क पर उतर कर विरोध कर रही है। पूरी दुनिया में ईरान की लानत-मलामत हो रही है।

जहां तक मानवीय भूल की बात है, तो ठीक ऐसी ही घटना 28 फरवरी 2019 को देश में घटी थी जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई टेंशन के दौरान सेना के एयर डिफेंस ने अपने ही हेलीकॉप्टर गिरा दिया था जिसमें छह सैन्य अधिकारी मारे गये थे। सैन्य तनाव के दौरान ऐसी गलतियों की आशंका रहती है। शायद इसीलिए भारतीय सेना ने यूनीफाइड एयर डिफेंस सिस्टम विकसित करने पर काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। यह जरूरी भी है।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...