back to top

IPL 2019: विराट कोहली की टीम रायल चैंलेंजर्स बेंगलोर से जुड़े डेल स्टेन

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर-नाइल की जगह लेंगे।

इस टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी

स्टेन के टीम के साथ जुडऩे से इंडियन प्रीमियर लीग की तालिका में आखिरी स्थान पर काबिज इस टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। कूल्टर नाइल पीठ दर्द से उबर रहे हैं और इसलिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के बयान में कहा गया है, रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चोटिल नाथन कूल्टर नाइल के स्थान पर डेल स्टेन को इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के बाकी सत्र के लिए अपनी टीम में लिया है।

स्टेन के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई

आईपीएल की पिछली दो नीलामी में स्टेन के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। वह पिछली बार आईपीएल में 2016 में गुजरात लायन्स की तरफ से खेले थे। वह 2008 से 2010 तक आरसीबी टीम का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 27 विकेट लिए थे। स्टेन आईपीएल में कुल मिलाकर नौ सत्र में भाग ले चुके हैं। आरसीबी को मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत का इंतजार है। लगातार छह मैचों में हार का सामना करने वाली विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम शनिवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...