back to top

बिना मास्क पहने लोगों का चालान काट रहे थानेदार का हुआ चालान

बहराइच (उप्र)। फेस मास्क नहीं पहनने वाले नागरिकों का चालान काट रहे एक थानेदार ने खुद मास्क नहीं लगा रखा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उनका चालान काट दिया।

बौंडी थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह वाहन चेकिंग के दौरान पैदल लोगों व साइकिल सवार ग्रामीणों का मास्क न पहनने पर चालान काट रहे थे। थानाध्यक्ष लोगों को मास्क पहनने की नसीहत तो दे रहे थे लेकिन स्वयं उन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था।

कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि अंगौछा पहनने के बावजूद पुलिस ने उनका फेस मास्क संबंधी चालान कर दिया है।

इस बीच पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र को कहीं से इस बात की जानकारी मिली और मास्क पहने बिना जनता से रूबरू होते उक्त थानेदार की फोटो उन्होंने देखी तो तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को थानेदार का पांच सौ रूपये का चालान काट दिया।

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कहा, “फेस मास्क जैसे साधारण एहतियात से तो स्वयं, अपने परिवार और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा होती है। हमारे अधिकारी ही यदि इतनी छोटी सी बात का ध्यान नहीं रखेंगे तो समाज को हम क्या संदेश दे पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि इस चालान से हमने जिले के समस्त पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को संदेश देने की कोशिश की है कि हम पुलिस वाले जनता से ऊपर नहीं हैं बल्कि हम यदि गलती करते हैं तो हमें भी उसी कानून के दायरे में आना होगा।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...