back to top

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र तैयार, वीडियो में देखिये पहली झलक

अयोध्या। भगवान राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं. अयोध्या नगरी जमकर तैयार चल रही है. अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला का 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा और अब निमंत्रण पत्र की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है.

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई वीवीआईपी शामिल होंगे. अब इसके लिए लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जाएगा। इस आयोजन के लिए एक विशेष निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है. लाल रंग के इस कार्ड पर केसरिया रंग में संदेश लिखा हुआ है. इसमें राम मंदिर भी बनाया गया है. इस कार्ड में आपको श्रीराम की तस्वीर भी मिलेगी.

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र पर एक क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया गया है ताकि आमंत्रित अतिथियों के भेष में कोई अवांछित तत्व कार्यक्रम स्थल और रामनगरी में प्रवेश न कर सके.

क्यूआर कोड निमंत्रण पत्र जांच प्रक्रिया का एक हिस्सा है। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि महोत्सव में आने वाला हर आमंत्रित अतिथि बिना किसी परेशानी के मंदिर पहुंचे और शांतिपूर्वक चले जाए।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...