back to top

त्वरित निर्णय लेने से निवेशक होते हैं प्रोत्साहित : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए तेजी से निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तेज़ी से निर्णय लेेने से आमजन का मनोबल बढ़ता है और निवेशक प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इससे व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद भी मिलती है।

टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी उत्पादों के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करके देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए हमें एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देना होगा। इस सेक्टर द्वारा तैयार किए गए उत्पाद सस्ते होते हैं। साथ ही, एमएसएमई सेक्टर में कामगारों व श्रमिकों के लिए रोजगार की भी काफी सम्भावनाएं हैं।

योगी ने कहा कि बरसात के मौसम में मनरेगा के तहत कराये जा सकने वाले कार्याें को चिन्हित करते हुए एक कार्ययोजना बनायी जाए, जिससे कामगारों व श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में सुविधा हो। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश वापस आने वाले कामगारों व श्रमिकों की क्वारंटीन सेन्टर में स्क्रीनिंग की जाए। क्वारंटीन सेन्टर पर स्किल मैपिंग कार्य को जारी रखते हुए श्रमिकों का दक्षता संबंधी पूरा विवरण इकठ्ठा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कम्युनिटी किचन के माध्यम से श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन के प्रबन्ध जारी रखे जाएं। स्क्रीनिंग में स्वस्थ पाए गए श्रमिकों को खाद्यान्न किट उपलब्ध कराते हुए होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाए। होम क्वारंटीन की अवधि में इन्हें एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को क्वारंटीन सेन्टर तथा कम्युनिटी किचन की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने निर्देश दिए कि कन्टेनमेंट जोन में डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को सुचारु ढंग से संचालित किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन कराया जाए। पुलिस द्वारा सघन एवं नियमित पेट्रोलिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए। उन्होंने कहा कि 01 जून से शुरू होने वाले राशन वितरण अभियान की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके राशन कार्ड प्राथमिकता पर बनाए जाएं। हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि हर जरूरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध हो जाए। उन्होंने सुचारु राशन वितरण के लिए नोडल अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सेनिटाइजेशन कार्य को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मास्क का इस्तेमाल न करने वाले लोगों का चालान करने के साथ ही, उन्हें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा निर्मित मास्क उपलब्ध कराए जाएं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...