back to top

अंदरूनी सांठगांठ है जारी इसीलिए आभारी है,सपा प्रमुख ने किया मायावती पर तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा समेत सभी विरोधी पार्टियों की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को हराने के लिये सांठगांठ का बृहस्पतिवार को आरोप लगाने वाली बसपा प्रमुख मायावती पर पलटवार किया है।

सपा प्रमुख ने मायावती का नाम लिये बगैर उन पर हमला करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, क्योंकि ‘उनकी’ अंदरूनी सांठगांठ है जारी, इसीलिए वो हैं ज़ुल्म करने वालों के आभारी।

मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित एक रैली में आरोप लगाया था कि बसपा को रोकने के लिये कांग्रेस, सपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आतंरिक रूप से हाथ मिलाकर विभिन्न विधानसभा और लोकसभा चुनावों में वोट ‘ट्रांसफर’ करवाते हुए बसपा उम्मीदवारों को हरवाया।

मायावती ने अपने पूर्व के शासनकाल में बनवाये गये स्मारकों की देखरेख करने के लिये उत्तर प्रदेश की मौजूदा भाजपानीत सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

बसपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी को ‘दोगला’ भी कहा। सपा प्रमुख का ‘एक्स’ पर बयान मायावती के यह आरोप लगाने और भाजपा सरकार के प्रति आभार प्रकट करने के बाद आया है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...