back to top

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किये निर्देश, जिले के सभी विकास खंडों में एक ही चरण में होंगे पंचायत चुनाव

लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी पर हैं। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य के प्रत्येक जिले में एक ही चरण में चुनाव करवाया जाएगा। आयोग के अनुसार, पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चार चरणों में जिलावार चरणों का निर्धारण कर पूरी कराई जाएगी। इसके तहत एक जनपद के सभी विकास खंडों का निर्वाचन एक ही चरण में पूरा कराया जाएगा।

आयोग ने निर्देश जारी किये है कि प्रत्येक मंडल में एक चरण में एक जिले का ही निर्वाचन कराया जाएगा। यदि किसी मंडल में जिलों की संख्या चार से अधिक है तो किसी एक चरण में दो जिलों में निर्वाचन एक साथ सम्पन्न कराया जाएगा। यदि किसी मंडल में चार से कम जिला हैं तो उस मंडल में यथा स्थिति दो या तीन चरणों में निर्वाचन सम्पन्न कराए जाएंगे।

पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के अतिरिक्त तीन मतदान अधिकारी होंगे। प्रत्येक मतदान स्थल पर तीन मतपेटी के स्थान पर दो मतपेटियां उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतीक आवंटन के बाद यदि किसी मतदान स्थल पर भारी संख्या में उम्मीदवार हो जाते हैं तो उन मतदान स्थलों के लिए तीन मत पेटियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

आयोग के निर्देशों के क्रम में एक मतपेटी में चारों पदों के मतपत्रों में डाला जाएगा। एक मतपेटी भरने के पश्चात दूसरी मतपेटी प्रयोग में लाई जाएगी। पीठासीन अधिकारी को यदि लगता है कि तीसरी मतपेटी की आवश्यकता पड़ सकती है तो ऐसी स्थिति में पीठासीन अधिकारी द्वारा सम्बंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया जाएगा और संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त मतदान स्थल पर मतपेटी उपलब्ध कराई जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान दिवस में अपने सेक्टर में भ्रमण के दौरान अपने पास मतपेटी पर्याप्त मात्रा में वाहन में रखेंगे।

कार्मिकों का आकलन मतदान स्थलों की संख्या से 20 प्रतिशत अधिक के आधार पर किया जाएगा। पोलिंग पार्टी के लिए कार्मिकों का आकलन मतदान स्थलों की संख्या से 20 प्रतिशत अधिक के आधार पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मतदान स्थलों की संख्या से 30 प्रतिशत अधिक के आधार पर आकलन किए जाने के निर्देश थे।

उक्त आकलन पोलिंग पार्टी में लगने वाले कार्मिकों जैसे पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को उनके ग्रेड पे के आधार पर किया जाएगाए लेकिन यह ध्यान रखा जाएगा कि किसी अधिकारी की ड्यूटी उससे निम्न पद के कार्मिक के अधीन न लगें। जनपद में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता के लिए ईएसडी साफ्टवेयर में प्री. एनालिसिस टूल उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें ग्रेड-पे की रेंज चुनकर पोलिंग पार्टी में नियुक्त होने वाले कार्मिकों का सटीक आकलन किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...