back to top

कश्मीर में पकड़े गए लश्कर से जुड़े दो पाकिस्तानी घुसपैठिए

श्रीनगर: लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो पाकिस्तानी नागरिकों को कश्मीर में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल केजे एस ढिल्लन ने कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान के साथ एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में कहा, घाटी में शांति भंग करने के लिए पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ कराने पर उतारू है। उन्होंने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो पाकिस्तानी नागरिकों को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। प्रेस ब्रीफिंग में दो वीडियो भी चलाए गए जिनमें पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठ की बात कबूल करते सुने जा सकते हैं। ढिल्लन ने कहा, ये दो वीडियो साफ दिखाते हैं कि पाकिस्तान और उसकी सेना किस तरह पाकिस्तान के नागरिकों को घाटी में खासकर पांच अगस्त के बाद शांति बाधित करने के लिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिहाज से कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। मुनीर खान ने कहा कि लगातार घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने अब तक ऐसी घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया है। खान ने कहा, इस साल 5 अगस्त के बाद से जहां तक कानून व्यवस्था की बात है तो हमने एक चीज सुनिश्चित की है और जिसमें हम बहुत सफल रहे हैं वह यह है कि कानून व्यवस्था की कार्यवाही में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ और इसका पूरा श्रेय वहां मौजूद सभी बलों को जाता है। उन्होंने कहा, आदेश और निर्देश बहुत स्पष्ट हैं कि हमें नागिरकों को किसी भी तरह नुकसान नहीं पहुंचाना है और हम इसका पालन कर रहे हैं।

 

खान ने कहा कि चीजें धीरे-धीरे सुधर रही हैं और उम्मीद है कि जल्द सबकुछ सामान्य हो जाएगा। ढिल्लन ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सभी लांच पैडों पर कई आतंकी संगठनों के आतंकवादी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, इन दोनों गिरफ्तार किए गए आतंकियों को सेना की पाकिस्तानी अग्रिम चौकियों पर रखा गया था और उन्हें पाकिस्तान के सैनिकों ने एलओसी की ओर भेजा। आतंकवादियों ने अपने बयानों में कहा है कि एलओसी पर, न केवल कश्मीर के पास बल्कि पुंछ, राजौरी और जम्मू के पास भी सभी लांच पैडों पर विभिन्न संगठनों के आतंकी बड़ी संख्या में हैं और हर दिन घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं। सेना के एक अधिकारी ने कहा, जैसा कि आपको पता है कि कुछ को तो एलओसी पर ढेर कर दिया गया। एक घटना में तो 5 से 7 पाकिस्तानी आतंकी कई दिन तक एलओसी पर मृत पड़े रहे। डीजीएमओ पाकिस्तान को हॉटलाइन से संदेश भेजकर पाकिस्तानी नागरिकों के शव उठाने को कहा गया जिससे उन्होंने इनकार कर दिया और यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा, करगिल में उन्होंने अपने जवानों के शव वापस लेने से इनकार कर दिया था। इस घटना में भी उन्होंने अपने नागरिकों के शव लेने से मना कर दिया और अब हमने आतंकवादियों को जिंदा पकड़ रखा है जो पाकिस्तान के नागरिक हैं। ढिल्लन के मुताबिक भारतीय सेना के डीजीएमओ ने पाकिस्तान के डीजीएमओ को इन पकड़े गए लोगों के बारे में पहले ही बता दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी अभियान जारी है। ढिल्लन के अनुसार, जैसा कि आपको पता है कि पिछले 30 दिन में आतंकवादियों को मार गिराया गया है या पकड़ा गया है। इसलिए आतंकवादी रोधी अभियानों में कोई कमी नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी की घोषणा के बाद दिल्ली में पेपर लीक मामलों के लिए अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के कुछ...

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद, हजारों से अधिक वाहन फंसे

जम्मू । लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पहाड़ियों से पत्थर गिरने और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग...

राहुल गांधी की डीयू को चेतावनी, बोले- छात्रों को धमाकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

नई दिल्ली। लोकसभा नेता राहुल गांधी ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह देने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय...

पीएम मोदी की घोषणा के बाद दिल्ली में पेपर लीक मामलों के लिए अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के कुछ...

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद, हजारों से अधिक वाहन फंसे

जम्मू । लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पहाड़ियों से पत्थर गिरने और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग...

राहुल गांधी की डीयू को चेतावनी, बोले- छात्रों को धमाकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

नई दिल्ली। लोकसभा नेता राहुल गांधी ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह देने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय...

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मेट्रो...

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।कॉकरोच...