back to top

सुधारों को लागू करने के लिए उद्योग जगत को सरकार के साथ काम करना चाहिए: नायडू

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को आयोजित एक सम्मेलन में उद्योग जगत से विभिन्न सुधारों को लागू करने के लिए सरकार के साथ मिलकार काम करने का आह्वान किया ताकि आने वाले दशक में सतत आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित मिस्टिक साउथ-ग्लोबल-लिंकेज- टुवर्ड्स ए 1.5 टलियन इकोनोमी बाय 2025 सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब अपनी प्रगति को दोबारा हासिल करने के निर्णायक बिंदु पर खड़ा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, अब सभी हितधारकों के लिए हाथ मिलाने और निरंतर आर्थिक गति सुनिश्चित करने का समय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं और उद्योग को अपनी तरफ से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास की उच्च गति बनी रहे।

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह समय की मांग है कि ऐसे कार्य शुरू किए जाएं जो अर्थव्यवस्था को उच्च विकास की पटरी पर वापस ले आएं, जिससे 2030 तक लाखों कामगारों के लिए लाभकारी रोजगारों का सृजन हो सके। उपराष्ट्रपति सचिवालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार नायडू ने आवश्यक रोजगार और उत्पादकता वृद्धि हासिल करने के लिए भारत को आगे बढ़ाने की जरुरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण, स्वचालन, शहरीकरण, बढ़ती हुई आय, स्थिरता, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे वैश्विक रुझान महामारी को ध्यान में रखते हुए एक नया महत्व हासिल कर रहे हैं। ये रुझान भारत के लिए विकास को उत्प्रेरित कर सकते हैं और महामारी के बाद की अर्थव्यवस्था के लिए हॉल मार्क भी बन सकते हैं। उपराष्ट्रपति ने इस दौरान कहा कि दक्षिण भारत विनिर्माण को सेवाओं के साथ, संस्कृति को आधुनिक मूल्यों के साथ और शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ता है तथा ज्यादातर दक्षिणी राज्य ईज आफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग के मामले में शीर्ष पर हैं।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...