back to top

भारत का शॉटगन विश्व कप में खराब प्रदर्शन जारी… अनुभवी मैराज 26वें स्थान पर

अल्माटी (कजाखस्तान)। भारत की गनेमत सेखों ने 75 में से 70 अंक हासिल करके पहले दिन का समापन नौवें स्थान पर किया, जबकि अनुभवी मैराज अहमद खान को सोमवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन में स्कीट प्रतियोगिता में एक और निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

गनेमत फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में मजबूती से बनीं हुई हैं। क्वालीफिकेशन में अभी 50 निशाने बचे हुए हैं और शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में जगह बनाएंगे। तीन साल पहले यहां रजत पदक जीतने वाली चंडीगढ़ की गनेमत आठवें स्थान पर काबिज निशानेबाज से एक अंक पीछे हैं।पुरुष वर्ग में अनुभवी मैराज अहमद खान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 50 वर्षीय खिलाड़ी ने 25 निशाने के साथ बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन इसके बाद 23 और 23 के स्कोर के साथ कुल 71 अंक बनाकर 26वें स्थान पर हैं।

ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरुका ने भी 25 के परफेक्ट स्कोर से शुरुआत की, लेकिन बाद में 23 और 21 के साथ उनका कुल स्कोर 69 है। गुरजोत सिंह खंगूरा ने 22, 24 और 24 के स्कोर के साथ कुल 70 अंक बनाए और 33वें स्थान पर हैं। महिला वर्ग में राइजा ढिल्लों ने 69 (22, 23, 24) का स्कोर किया, जबकि परिनाज़ धालीवाल 66 (22, 21, 23) के साथ तालिका में काफी पीछे हैं।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...