back to top

वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की शानदार एंट्री, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया

भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतकों के दम पर न्यूजीलैंड को 398 रन का टारगेट दिया है। जवाब में न्यूजीलैंड 48.5 ओवर में 327 रन पर आल आउट हो गई और भारत ने 70 रनों से मैच जीत कर फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडयम में खेला जायेगा। बतादें कि भारत चौथी बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले 1983, 2003 और 2011 के टूर्नामेंट में फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए। विराट कोहली ने 113 बॉल 117 रन की पारी खेली, इसी के साथ उन्होंने अपने वनडे करियर का 50वां शतक जमाया। सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ वे वनडे में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीँ दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने 70 बॉल पर 105 रन बनाए। अय्यर की वर्ल्ड कप में ये लगातार दूसरी सेंचुरी है। ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने 29 बॉल पर 47 रन की पारी खेली और शुभमन गिल ने 66 बॉल पर नाबाद 80 रन बनाये।

भारत ने अपनी पारी शुरुआत से ही शानदार साझेदारियां की। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट और गिल ने 93 रन की साझेदारी की। गिल 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके बाद श्रेयस और कोहली ने एक साथ शतकीय साझेदारी पारी खेली।

पिछले 10 सालों में भारतीय टीम ICC टूर्नामेंट के लीग मैचों में शानदार खेल दिखा रही है, लेकिन सेमीफाइनल या फाइनल में बड़े अंतर से हार जाती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर खिलाड़ी मैच को चैलेंज की तरह लेते हैं तो पॉजिटिव रिजल्ट्स की संभावना ज्यादा होती है और अगर थ्रेट की तरह लेते हैं तो खेल पर नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ता है। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी कई बार कह चुके हैं कि किसी भी मैच में उनका फोकस रिजल्ट से ज्यादा एक्शन पर होता है। यानी वो क्या कर सकते हैं उस पर फोकस करते हैं न कि नतीजा क्या होगा।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट।

RELATED ARTICLES

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...