back to top

भारत की बड़ी कामयाबी, पहली बार रेल मोबाइल लॉन्चर से दागी अग्नि-प्राइम मिसाइल

नयी दिल्ली। भारत ने वीरवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-प्राइम’ का सफल परीक्षण किया। खास बात यह रही कि यह परीक्षण विशेष रूप से तैयार किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया, जो अपनी तरह का पहला प्रयोग है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अग्नि-प्राइम 2,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है और इससे भारत की रणनीतिक शक्ति और भी मजबूत होगी।

अग्नि-प्राइम, अग्नि सीरीज की नई पीढ़ी की मिसाइल है। यह इंटरमीडिएट रेंज मिसाइल है, जिसमें बेहतर सटीकता, तेज रिएक्शन टाइम और मजबूत डिजाइन जैसे एडवांस फीचर शामिल हैं। मिसाइल का निर्माण और परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने किया है।

इस बार का परीक्षण खास इसलिए भी रहा क्योंकि मिसाइल को रेल नेटवर्क पर चलने वाले मोबाइल लॉन्चर से दागा गया। यह सिस्टम क्रॉस-कंट्री मोबिलिटी देता है, यानी मिसाइल को जंगल, पहाड़ या मैदान में कहीं भी ले जाकर कम समय में लॉन्च किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सिस्टम कम विजिबिलिटी और आपात परिस्थितियों में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकता है।

इस सफल परीक्षण से भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास कैनिस्टराइज्ड रेल-बेस्ड लॉन्च सिस्टम है। इससे देश की सामरिक शक्ति और भी सुदृढ़ होगी और रक्षा तैयारियों को नया आयाम मिलेगा।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...