back to top

भारतीय सेना ने लैंसडाउन में आयोजित की संगोष्ठी,अंतर्निर्मित जड़ें: साझा भारत-तिब्बती विरासत

लखनऊ। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन के सुरजन सिंह ऑडिटोरियम में आज भारतीय सेना की मध्य कमान ने अंतर्निर्मित जड़ें: साझा भारत-तिब्बती विरासत विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक, शिक्षाविद और रणनीति से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहे।

इस संगोष्ठी का उद्देश्य था भारत और तिब्बत के बीच सदियों से चले आ रहे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को समझना और आज के दौर में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा करना। खासतौर से गढ़वाल और उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती इलाकों की बात करें, तो यहां की संस्कृति तिब्बत से हमेशा जुड़ी रही है। प्राचीन व्यापार मार्ग जैसे निति, माना और लामखागा न केवल व्यापार के लिए, बल्कि तीर्थ और सांस्कृतिक संवाद के लिए भी बेहद अहम थे।

मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा, चीफ ऑफ स्टाफ, मध्य कमान ने अपने संबोधन में कहा कि सैन्य तैयारी के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समझ भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा की रणनीति को हमारी सभ्यता और विरासत के साथ जोड़कर देखने की जरूरत है।

संगोष्ठी में अलग-अलग सत्रों में कई अहम मुद्दों पर बात हुई जैसे पारंपरिक सीमाओं की अवधारणा, भारत-तिब्बत के बीच बौद्ध संस्कृति और कला का प्रभाव, और 1960 के बाद पहाड़ी समाज में हुए बदलाव। पैनल चर्चा में चीन की बढ़ती रणनीतिक गतिविधियों, तिब्बत की पर्यावरणीय स्थिति, और भारत-चीन रिश्तों के भविष्य पर भी विचार किया गया।

समापन सत्र में लेफ्टिनेंट जनरल डी. जी. मिश्रा, जीओसी, उत्तर भारत एरिया ने कहा कि हमें अपनी सीमाओं को सिर्फ नक्शे पर नहीं, ज़मीन और समाज के साथ जोड़कर देखना चाहिए। उन्होंने इस बात की सराहना की कि सेना, समाज और शिक्षा जगत के बीच ऐसा संवाद समय की जरूरत है।कार्यक्रम का समापन इस भाव के साथ हुआ कि सीमाएं भले ही नक्शे बनाएं, लेकिन साझा विरासत ही हमारी असली पहचान और दीर्घकालिक सुरक्षा की नींव होती हैं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...