back to top

भारतीय-अमेरिकियों ने राम मंदिर की नींव रखे जाने पर मनाया जश्न

वाशिंगटन। अयोध्या में एतिहासिक राम मंदिर की नींव रखे जाने का अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने दीप जलाकर जश्न मनाया। कैपिटल हिल में राम मंदिर की तस्वीरों की एक झांकी भी निकाली गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। भारत की सर्वोच्च अदालत ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था।

अमेरिका में हिंदू समुदाय के विभिन्न समूहों ने समारोह की महत्ता को इंगित करते हुए कई ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

वाशिंगटन में विश्व हिंदू परिषद, अमेरिका के सदस्यों ने मंगलवार को एक ट्रक पर झांकी निकाली, जिसमें राम मंदिर की एक डिजिटल तस्वीर थी। इस ट्रक ने कैपिटल हिल में “जय श्री राम” के नारों के बीच शहर के चक्कर लगाए।
अमेरिका के बाकी हिस्सों में हिंदू समुदाय के लोगों ने घरों में दीप जलाए।

कैलिफोर्निया में रहने वाले समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने कहा, “सभी भारतीयों, खासकर हिंदू, जैन और भगवान राम की पूजा करने वाले सभी लोगों को अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखे जाने के एतिहासिक दिन की बधाई।”

कोरोना वायरस की वजह से सार्वजनिक रूप से इसका जश्न कम ही मनाया गया। लेकिन इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कई ऑनलाइन समारोह आयोजित किए गए।

समुदाय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “लोग अपने घरों में पूजा कर, दीप जला कर जश्न मना रहे हैं। कई लोगों के लिए यह दिवाली की तरह होगा। भारतीयों के बीच काफी उत्साह है।”

इस बीच, कनाडा में ब्रैंपटन शहर के मेयर पैट्रीक ब्राउन ने इस मौके पर हिंदू समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पवित्र स्थल पर मंदिर के निर्माण के लिए बधाई। इसे मुमकिन बनाने के लिए किए गए प्रयासों की खातिर श्री श्री रवि शंकर को बधाई। इस मौके पर देशभर में मंदिरों में विशेष प्रार्थना किए जाने की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...