back to top

भारत ने वेस्टइंडीज के छुड़ाए छक्के, 241 रन का लक्ष्य देकर जीता मैच

मुंबई। केएल राहुल, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली की अर्धशतीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने मुंबई में धमाका करते हुए मेहमान टीम वेस्टइंडीज के सामने 241 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।

राहुल ने वानखेड़े में दो-दो शतकीय पारी खेलने के बाद आज एक धमाकेदार पारी खेलते हुए 56 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 91 रन बनाये। वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 34 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 71 रन बनाये। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी बनी।

रोहित शर्मा महज 34 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित ने आज मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये।

केएल राहुल भी अर्धशतक जमाकर इस समय क्रिज पर जमे रहे। रोहित शर्मा के साथ मिलकर केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 135 रनों की साक्षेदारी निभायी। राहुल ने 29 गेंदों में टी20 में अपना अर्धशतक बनाया। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रिज पर उतरे ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही आउट हो गये। उसके बाद बल्लेबाजी के उतरे कप्तान विराट कोहली ने आज धमाकेदार पारी खेली और 29 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 में अब तक का सबसे बड़ा अपना स्कोर बनाया।

बता दें, इससे पहले भारत का स्कोर 218 रन था। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भारत के खिलाफ निर्णायक तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरा मैच जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम ने कोई बदलाव नहीं किया। वहीं भारत ने दो बदलाव करते हुए रविंद्र जडेजा की जगह मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

लखनऊ: केजीएमयू के डॉ. अजय पटवा AASLD की बैठक में चयन के लिए सम्मानित

राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) ने चिकित्सा के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। KGMU...

वृंदावन बिहार कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ, सभासद श्रीमती शिवम उपाध्याय ने किया शिलान्यास

लखनऊ: लखनऊ नगर के शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड स्थित वृंदावन बिहार कॉलोनी में आज विकास कार्यों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभासद...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...