back to top

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अटल स्वास्थ्य मेला का किया उद्घाटन, कहा-अर्थव्यवस्था में दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति बनेगा भारत

लखनऊ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को यहां दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला की शुरुआत करने के बाद दावा किया कि आने वाले चार-पांच वर्ष में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में जर्मनी और जापान को भी पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति बनेगा।

उपराष्ट्रपति ने लखनऊ के राजाजीपुरम के पी एन टी ग्राउंड में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया। यह मेला सोमवार तक आयोजित किया जाएगा। धनखड़ ने कहा, 1990 में मैं केंद्र सरकार में मंत्री था। हमारी सरकार भारतीय जनता पार्टी का समर्थन ले रही थी। मुझे मंत्री की हैसियत से यूरोपीय संसद में जाने का सौभाज्ञ मिला। मुझे यूरोप में 15 दिन तक माननीय अटल जी का सानिध्य मिला। अटल जी बहुत याद आ रहे हैं। उनकी याद बहुत आती है और आज तो निश्चित रूप से आ रही है।

उन्होंने कहा, अटल जी सिद्धांतों पर अटल रहे और मार्मिक मुद्दों पर वह अत्यंत मुलायम थे। आज अटल जी होते तो वह देख पाते कि जिस भारत को उन्होंने ढुलमुल होते देखा था जब भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी थी, आज वह भारत दुनिया के शिखर पर है। उपराष्ट्रपति ने देश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा, हमारी अर्थव्यवस्था ने कनाडा को पीछे छोड़ा है, ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है, फ्रांस को पीछे छोड़ा है और आज अर्थव्यवस्था के मामले में (भारत) दुनिया की पांचवीं महाशक्ति है।

उन्होंने दावा किया, आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि दुनिया हमारा लोहा मानती है, आने वाले चार-पांच साल में जापान और जर्मनी भी हमारे पीछे होंगे और हमारा भारत दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति बनने जा रहा है। इस सबके लिए आवश्यक है कि हम स्वस्थ रहें। धनखड़ ने कहा कि आप में कितनी भी प्रतिभा हो, कितनी योज्ञता हो, कितना भी कौशल हो, आप स्वस्थ नहीं हैं तो आप कुछ नहीं कर पाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में लोगों को स्वस्थ रहने की नसीहत देते हुए स्वच्छता पर जोर दिया। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सांसद सुधांशु त्रिवेदी तथा आयोजक नीरज सिंह ने धनखड़ का स्वागत किया। रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंहने अपने स्वागत भाषण में धनखड़ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उपराष्ट्रपति ने 2019 से लगातार अटल स्वास्थ्य मेला आयोजित कर रहे नीरज सिंह के कार्यों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...