back to top

परियोजनाओं के निर्माण में विकसित देशों की कतार में होगा भारत : गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इस समय अनेक रणनीतिक सुरंगों और पुलों से लेकर 22 हरित राजमार्गों के निर्माण में लगा भारत अगले दो साल में इस क्षेत्र में अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों की कतार में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण ढांचागत सुविधा के निर्माण पर समन्वित रुख के साथ जोर दिया जा रहा है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में कई रणनीतिक सुरंग और पुल बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 3.10 लाख करोड़ रुपये की लागत से 22 हरित राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से 7,500 किलोमीटर के राजमार्ग साल-दो साल में पूरे करने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में 8,250 करोड़ रुपये की लागत से चंबल एक्सप्रेस के निर्माण के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। यह अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसमें राज्य सरकर के साथ गठजोड़ किया जा रहा है।

गडकरी ने कहा, देश के बुनियादी ढांचे को और उच्च स्तर पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टकोण के अनुरूप समन्वित रुख के साथ काम करने का निर्णय किया गया है। नए राजमार्गों का निर्माण करते समय ऑप्टिक फाइबर, पारेषण लाइन और गैस पाइप लाइनों को बिछाकर क्षमता के पूर्ण उपयोग को लेकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

मंत्री ने कहा कि बिजली मंत्रालय पारेषण लाइन के लिए योजना बनाएगा जबकि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आप्टिकल फाइबर के लिए अपनी मंजूरी देगा। इसी प्रकार, जो बड़ी सड़कें बन रही हैं, वहां गैस पाइपलाइन बिछाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित 22 हरित एक्सप्रेसवे के साथ ए योजनाएं बनाई गई हैं। इसमें से एक लाख करोड़ रुपए की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे समेत सात पर काम शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा, रणनीतिक सुरंग, पुल और राजमार्गों समेत प्रमुख बुनियादी ढांचा पर जो काम हो रहे हैं… मुझे भरोसा है कि अगले दो साल में आप एक बदला हुआ भारत देखेंगे…। हम अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी में सड़क, सुरंग और पुलों के क्षेत्र में जो काम देखते हैं, उसी प्रकार का काम अपने देश में देखेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) की भी जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में रणनीतिक 2,379 करोड़ रुपये की लागत वाली जेड-मोड़ सुरंग परियोजना लंबे समय से अटकी थी और बाद में इसे छोड़ दिया गया।

इसे मंजूरी मिल गई है और जल्दी ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। जेड-मोड़ सुरंग के साथ जोजिला सुरंग को इस रूप से तैयार किया जा रहा है जिससे जम्मू कश्मीर के विभिन्न भागों के लिए हर मौसम में सड़क संपर्क की सुविधा उपलब्ध हो। जाड़े में भारी हिमपात के कारण केंद्र शासित प्रदेश के कई भाग देश के अन्य भागों से कट जाते हैं।

गडकरी ने कहा, जेड-मोड़ सुरंग पर काम अटका हुआ था। मैंने इसे मंजूरी दी…जोजिला सुरंग पर काम दो महीने में शुरू हो जाएगा। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (एमईआईएल) महत्वपूर्ण जोजिला र्दे के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है। इससे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बीच बारह महीने संपर्क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस के लिए काम तेजी से जारी है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...